फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gold jewelry and cash stolen from the bag of a woman returning from a wedding ceremony.

Sonipat News: शादी समारोह से लौट रही महिला के बैग से सोने के जेवर और 20 हजार रुपये चोरी

Fri, 26 Jun 2026 07:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 26 Jun 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Gold jewelry and cash stolen from the bag of a woman returning from a wedding ceremony.
सोनीपत। शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रही एक महिला के बैग से सोने के जेवर और 20 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला ने आशंका जताई है कि चोरी की वारदात गन्नौर से मुरथल के बीच रोडवेज बस में सफर के दौरान हुई। शिकायत के आधार पर मुरथल थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

झज्जर के गांव भूरावास की रहने वाली मधुबाला ने मुरथल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई कि वह अपने बेटे मोहित के साथ गन्नौर स्थित रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। वीरवार को समारोह के बाद दोनों रोडवेज बस में सवार होकर वापस लौट रहे थे। उनके बैग में सोने के जेवर और 20 हजार रुपये नकद रखे हुए थे।
विज्ञापन

वह मुरथल चौक पर बस से उतरने के बाद ऑटो से सोनीपत बस स्टैंड पहुंचीं। ऑटो से उतरते समय उन्हें बैग को लेकर संदेह हुआ। जब बैग की जांच की गई तो उसमें रखी एक जोड़ी सोने के टॉप्स की चेन, दो सोने की अंगूठियां और 20 हजार रुपये नकद गायब मिले। पीड़िता ने आशंका जताई कि चोरी की यह वारदात रोडवेज बस में यात्रा के दौरान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed