{"_id":"6aada3da55fa756a3e0a2d67","slug":"gohana-civil-hospital-gets-an-orthopaedic-surgeon-after-six-years-sonipat-news-c-197-1-snp1017-160778-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: छह साल बाद गोहाना नागरिक अस्पताल को मिला ऑर्थो सर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: छह साल बाद गोहाना नागरिक अस्पताल को मिला ऑर्थो सर्जन
विज्ञापन
फोटो - डॉ. संजय कुमार, ऑर्थो सर्जन।
- फोटो : Samvad
ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ की तैनाती से क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी उपचार की सुविधा, दूसरे अस्पतालों का नहीं करना पड़ेगा रुख
फोटो – 2
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। नागरिक अस्पताल में छह वर्ष बाद ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ चिक की नियुक्ति हुई है। ऑर्थो सर्जन डॉ. संजय कुमार ने वीरवार को नागरिक अस्पताल में कार्यभार संभाल लिया। ऑर्थो सर्जन की नियुक्ति होने से क्षेत्र के हड्डी रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब मरीजों को हड्डी से संबंधित उपचार, जांच और परामर्श के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 500 मरीजों की ओपीडी होती है। इनमें कई मरीज ऐसे भी होते हैं, जो हड्डी संबंधी उपचार करवाने के लिए आते हैं। इसके अतिरिक्त अस्पताल की इमरजेंसी में भी दुर्घटना में घायलों का इलाज किया जाता है।
अस्पताल में पिछले कई वर्षों से ऑर्थो सर्जन का पद खाली होने के कारण हड्डी संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों और दुर्घटना में घायल होकर आने वालों को दूसरे अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता था। इससे मरीजों और उनके परिजनों को समय के साथ अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता था।
विज्ञापन
ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ की नियुक्ति होने से अस्पताल में हड्डी एवं जोड़ संबंधी मरीजों की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को भी प्रारंभिक स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और उपचार मिलेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में ऑर्थो सर्जन की नियुक्ति की है। इससे मरीजों को फायदा होगा। हड्डी संबंधी उपचार के लिए उन्हें दूसरे जिलों व प्राइवेट अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
डॉ. दिनेश छिल्लर, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, गोहाना