फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Godkar murder of young man with knife in Gannaur of Sonipat, crime was committed due to fight over mobile SIM

Sonipat: गन्नौर में युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, मोबाइल सिम को लेकर हुए झगड़े में दिया वारदात को अंजाम

Fri, 12 Apr 2024 12:20 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 12 Apr 2024 12:20 PM IST
सार

सोनीपत में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सिम को लेकर हुए झगड़े में इस हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Godkar murder of young man with knife in Gannaur of Sonipat, crime was committed due to fight over mobile SIM
मृतक के परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गन्नौर के खेड़ी रोड स्थित घर में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गया। घायल को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए खानपुर कलां महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वारदात की सूचना मिलने पर गन्नौर एसीपी गोरखपाल राणा व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


खेड़ी रोड निवासी रोहित (23) पानीपत में क्रेन पर बतौर चालक कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि रोहित बुधवार को ही घर आया था। उनके नाम पर ली गई मोबाइल सिम का प्रयोग रोहित का भतीजा कर रहा था, लेकिन कुछ दिन पहले ही उनके पड़ोसी मोनू ने वह सिम ले ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित के घर आने पर उनके भतीजे ने बताया कि सिम मोनू ले गया है और वापस नहीं दे रहा। शुक्रवार सुबह रोहित ने मोनू के पास फोन पर सिम लौटाने की बात कही। आरोप है कि मोनू ने पहले फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, फिर कुछ देर बाद चाकू लेकर उनके घर पहुंचा और रोहित पर वार कर दिए। घर में मौजूद रोहित की मां बीच-बचाव करने आई तो आरोपी ने उन्हें धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया और रोहित पर चाकू से कई वार कर भाग गया।


परिजनों ने लहूलुहान हालत में रोहित को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए खानपुर कलां महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर कर दिया। रोहित ने मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। वारदात की सूचना मिलने पर गन्नौर एसीपी व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी।

अधिकारी के अनुसार
खड़ी रोड स्थित घर में घुसकर एक युवक पर चाकू से गोदकर हत्या करने की सूचना मिली थी। घटनास्थल का मुआयना किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -गोरखपाल राणा, एसीपी, गन्नौर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed