फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Give wings to dreams, recognize talent: Vice Chancellor

सपनों को दें उड़ान, प्रतिभा को बनाएं पहचान : कुलपति

Sun, 14 Jun 2026 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Give wings to dreams, recognize talent: Vice Chancellor
फोटो : सोनीपत के आईआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मुरथल में आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्
सोनीपत। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित और प्रोत्साहित करने के लिए आईआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मुरथल में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेधावियों के लिए प्रेरणा और उत्साह का मंच बन गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले करीब 740 विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई के कुलपति एवं सेवानिवृत्त डीजीपी अशोक कुमार ने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिभा को पहचानना और उसे सही दिशा देना ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। ज्योति को ज्वाला बनाना है तो लक्ष्य ऊंचे रखने होंगे और कठिन परिश्रम को जीवन का हिस्सा बनाना होगा।

कुलपति ने कहा कि आज के युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। विद्यार्थी केवल नौकरी पाने तक ही अपने सपनों को सीमित न रखें बल्कि यह भी सोचें कि वह रोजगार सृजक कैसे बन सकते हैं। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में क्या योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने, नई तकनीक और ज्ञान अर्जित करने तथा उसके बाद भारत लौटकर देश को विकसित बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।
कुलपति ने कहा कि खेलों के माध्यम से भी जीवन में बड़ी सफलताएं हासिल की जा सकती हैं। पीटी उषा, मिल्खा सिंह व नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इन महान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त आईजी डॉ. सुमन मंजरी ने कहा कि छात्र जीवन का सबसे बड़ा धर्म पढ़ाई है। यदि विद्यार्थी पूरे समर्पण के साथ शिक्षा ग्रहण करें और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें तो सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमेगी। उन्होंने कहा कि हर छात्र में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जरूरत उसे पहचानने और निखारने की है। कार्यक्रम के दौरान अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के जिला टॉपर अनिरुद्ध जैन को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुभाष सिसौदिया ने मंच संचालन से सभी का मन जीत लिया।

इनका सहयोग रहा
कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी के रूप में आईआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस तथा पावर्ड बाय सहयोगी के रूप में आईसीएस कोचिंग सेंटर, सोनीपत ने सहयोग किया। आईसीएस कोचिंग सेंटर के निदेशक परिमल कुमार एवं बबीता त्यागी, आईआईटीएम संस्थान के डीजी संजय सिंह, एसके खुराना, संतोष ने मेधावी विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा जीवन का आधार होती है। शिक्षा के बिना जीवन एक बोझ बनकर रह जाता है। मन में दृढ़ निश्चय होना चाहिए तभी मुकाम हासिल कर सकते हैं। अगर लक्ष्य को छूना है तो रोजाना 8 घंटे पढ़ाना होगा। युवाओं को अभिभावकों की आशा पर खरा उतरना होगा। किसी भी कॅरिअर को चुनें लेकिन यह ध्यान रहे कि उस पर प्रैक्टिकल जरूर करें। किसी के दबाव में आकर कोई निर्णय न लें। नई शिक्षा नीति के तहत छठी कक्षा तक के बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा दी जा रही है। 12वीं कक्षा पास करने के बाद युवा रोजगार पा सकते हैं।

फोटो : सोनीपत के आईआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मुरथल में आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्

फोटो : सोनीपत के आईआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मुरथल में आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्

फोटो : सोनीपत के आईआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मुरथल में आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्

फोटो : सोनीपत के आईआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मुरथल में आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्

फोटो : सोनीपत के आईआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मुरथल में आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्

फोटो : सोनीपत के आईआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मुरथल में आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed