{"_id":"69b829f3dd8be6fdf7014a6d","slug":"girls-were-made-aware-of-traffic-rules-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151005-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों की पालना की शपथ लेतीं छात
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में सोमवार को रोड सेफ्टी क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।
संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी और कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. मंजुला ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सड़क सुरक्षा एंथम से हुई जिसमें छात्राओं और शिक्षकों ने एक साथ खड़े होकर एंथम गाया। इसके बाद छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई, जिसमें हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा सावधानी से वाहन चलाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर क्लब की संयोजक डाॅ. स्मृति अग्रवाल, सदस्य डाॅ. कुसुम दहिया और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।