फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Girls of the district shine in Uttarakhand, win medals

Sonipat News: उत्तराखंड में छाईं जिले की लाडलियां, जीते पदक

Mon, 08 Jul 2024 03:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Girls of the district shine in Uttarakhand, win medals
फोटो 06- सोनीपत की पहलवान काजल व भारती राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद प्रशिक
सोनीपत। गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी की पहलवानों ने उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। गांव लाठ की बेटी काजल ने अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में सोना जीता है तो पहलवान भारती ने रजत पदक झटका है।
विज्ञापन

अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में 5 से 7 जुलाई तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में काजल ने 73 किलो भार वर्ग में बेहतरीन खेल प्रदर्शन किया था। काजल ने सेमीफाइनल में 10-0 से दिल्ली की पहलवान को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में काजल ने राजस्थान की पहलवान को 10 -0 से पटखनी देकर प्रतियोगिता में सोना जीत लिया। काजल इससे पहले भी पदक जीतकर देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। काजल ने साल 2022 में अंडर-15 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। साल 2023 में एशियन चैंपियनशिप के सब-जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। 1 से 2 जून को हिसार में हुई हरियाणा अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता था। काजल दस बार भारत केसरी का खिताब जीत चुकी हैं। वहीं इस साल 22 से 30 जून तक जॉर्डन के अम्मान शहर में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन

मांडोठी की भारती फाइनल में हारी
भारती ने 69 किलो भार वर्ग में प्रतियोगिता में भाग लिया था। फाइनल मुकाबला हिमांशी से हुआ। इसमें भारती को 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारती ने पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेते हुए रजत पदक जीता है। प्रशिक्षक अजय मलिक ने बताया कि भारती मूलरूप से झज्जर के गांव मांडोठी की रहने वाली हैं। भारती करीब तीन साल से अकादमी में कुश्ती के गुर सीख रही हैं। भारती ने इससे पहले इस साल राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण व रजत पदक जीता था। पहलवानों के पदक जीतने पर ध्यानचंद अवाॅर्डी एवं भारतीय महिला कुश्ती टीम के पूर्व प्रशिक्षक कुलदीप मलिक, अंतरराष्ट्रीय रेफरी वीरेंद्र मलिक, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा, प्रशिक्षक रणधीर मलिक, एईओ जगबीर मलिक व शमशेर ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed