{"_id":"67155f6d1fc6d8cfd10d5e24","slug":"girls-body-found-on-railway-track-sonipat-news-c-197-1-snp1008-126419-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव
Mon, 21 Oct 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 21 Oct 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर सोनीपत स्टेशन के मालगोदाम के पास रविवार को रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिला है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।
जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि जीआरपी थाना पुलिस को दोपहर को सूचना मिली कि मालगोदाम के पास रेलवे लाइनों के बीच एक युवती (25) का शव पड़ा है। प्राथमिक जांच में पता चला कि युवती की मौत मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई है। उसके पास पहचान के लिए कुछ नहीं मिला। जिससे युवती की शिनाख्त हो सके। आसपास क्षेत्र के लोगों से भी पता कर पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। शरीर पर आसमानी रंग का सूट व लाल दुपट्टा है। पुलिस शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाएगी।