फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Girl's Kabaddi League Launched

लड़कियों की कबड्डी लीग का शुभारंभ

Sun, 22 Aug 2021 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Girl's Kabaddi League Launched
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर महिला कबड्डी खिलाडिय़ों के साथ सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जै? - फोटो : Sonipat
शहर के मुरथल रोड स्थित जीवन विहार में लड़कियों की ओपन प्रो कबड्डी लीग का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ खेल में देश की बेटियां नाम रोशन कर रही है, इसमें प्राइवेट खेल नर्सरियों की अहम भूमिका है। प्रतियोगिता में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब व राजस्थान की 350 से ज्यादा लड़कियों ने भाग ले रही है। प्रतियोगिता में दक्षिण भारतीय फिल्मों के निर्देशक विजय जोफर ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। लीग के आयोजक संदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित होने वाली लड़कियां विभिन्न टीमों की सदस्य बनकर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी।
विज्ञापन

इसके बाद सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन जन सम्मान वेलफेयर सोसायटी द्वारा कालूपुर में आयोजित राखी बनाओ व पेंटिंग प्रतियोगिता का अवलोकन करने पहुंचे। राखी बनाओ प्रतियोगिता में सावित्री ने पहला, हर्षिता ने दूसरा, सिमरन ने तीसरा स्थान पाया और पेंटिंग प्रतियोगिता में कुमारी तनु ने पहला, खुशी में दूसरा व नैना ने तीसरा पुरस्कार जीता। इस दौरान मुख्यातिथि राजीव जैन ने प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed