फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Girl cheated of lakhs in name of sending to Australia In Sonipat, victim talked to after seeing advertisement

Sonipat: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवती ठगे सवा चार लाख रुपये, पीड़ित ने विज्ञापन देखकर की थी बातचीत

Wed, 31 Jan 2024 02:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 31 Jan 2024 02:14 PM IST
सार

सोनीपत में छात्रा से ठगी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने छात्रा से सवा चार लाख रुपये ठगे हैं। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Girl cheated of lakhs in name of sending to Australia In Sonipat, victim talked to after seeing advertisement
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सोनीपत के खरखौदा के गांव रोहणा निवासी एक छात्रा को पढ़ाई के लिए विदेश भेजने के नाम पर मोहाली की एक कंपनी ने सवा चार लाख रुपये ठग लिए। छात्रा जब विदेश नहीं जा पाई और ऐसे में उसने कंपनी के कहे अनुसार अपने पैसे मांगे तो कंपनी की तरफ से मना कर दिया गया। जिस पर अब छात्रा ने मामले की शिकायत सोनीपत पुलिस कमिश्नर को देते हुए कंपनी के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


गांव रोहणा निवासी छात्रा रूबी का कहना है कि उसे अपनी उच्चतर पढ़ाई के लिए आस्ट्रेलिया जाना था, ऐसे में उसे इंटरनेट मीडिया के माध्यम से क्रिएटिव फ्यूचर कंसुलेंजा कंपनी जो मोहाली में है। कंपनी क्लचरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत आस्ट्रेलिया का विजा लगवाने का आश्वासन दे रहे थे। कंपनी से संपर्क करने पर उसे 2.80 लाख रुपये तक का खर्च बताया गया था।
विज्ञापन


छात्रा का कहना है कि 14 अगस्त को पहली बार उसने कंपनी के खाते में दस हजार रुपये डाले और उसके बाद कभी मूल्यांकन शुल्क, स्पानसरशिप शुल्क, लाजर शुल्क व दूतावास शुल्क के नाम पर 15-15 सौ डालर व दस-दस हजार रुपये बताए गए। स्पानसरशिप राशि के रूप में 88400 रुपये लिए गए। वहीं अपनी कही गई बातों से हटकर पैसा मांगने पर जब उसने एतराज जताया तो हर बार उसे कंपनी की पॉलिसी का आश्वासन देकर विश्वास करने की बात कही जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे 30 से 60 दिन के अंदर वीजा दिलवाने की बात कही गई थी, लेकिन जब भी कंपनी सदस्यों से संपर्क किया जाता वह पैसों की मांग करते, एक के बाद एक पैसे देने के चलते वह कंपनी को 422900 रुपये दे चुकी है। इसके बाद भी वीजा नहीं मिलने पर जब वह मोहाली स्थित कंपनी के कार्यालय में पहुंची और वीजा नहीं देने के चलते उनके कहे अनुसार अपने पैसे वापस मांगे तो कंपनी ने यह कहकर पैसा देने से मना कर दिया कि उसने शपथ पत्र दिया हुआ है, जिसके चलते पैसा वापस नहीं होगा।


खुद के साथ हुई ठगी को लेकर छात्रा ने पुलिस कमिश्नर, सोनीपत को शिकायत देकर कंपनी सदस्य अनामिका, रुपिंद्र कौर, अंजू व सोनिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। खरखौदा पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed