फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gati Shakti special train will run for Katra via Sonipat from tomorrow

सुविधा: कटरा के लिए कल चलेगी गति शक्ति स्पेशल ट्रेन, एक-एक फेरा लगाएगी ट्रेन, भीड़भाड़ को देखते हुए लिया निर्णय

Thu, 11 May 2023 01:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 11 May 2023 01:42 AM IST
सार

दोनों तरफ स्पेशल ट्रेन का सोनीपत स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव रहेगा। गति शक्ति स्पेशल ट्रेन के चलने से ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ कम होगी। दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
Gati Shakti special train will run for Katra via Sonipat from tomorrow
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और भीड़भाड़ को देखते हुए नई दिल्ली-कटड़ा रूट पर 12 और 13 मई को गति शक्ति स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेन (04071) का 12 मई को नई दिल्ली से परिचालन किया जाएगा। वापसी में स्पेशल ट्रेन (04072) 13 मई को कटड़ा से नई दिल्ली तक चलाई जाएगी। गति शक्ति स्पेशल ट्रेन का सोनीपत सहित मुख्य स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा।

विज्ञापन


स्पेशल ट्रेन (04071) नई दिल्ली स्टेशन से शुक्रवार रात 11:30 बजे रवाना की जाएगी। यह ट्रेन सोनीपत स्टेशन पर रात 12:13 बजे पहुंचेगी, जो मुख्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 11:25 बजे कटड़ा स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में स्पेशल ट्रेन (04072) कटड़ा स्टेशन से 13 मई को शाम 6:35 बजे प्रस्थान करेगी, जो विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 5:05 बजे सोनीपत स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


शाम 6:40 बजे नई दिल्ली स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। दोनों तरफ स्पेशल ट्रेन का सोनीपत स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव रहेगा। गति शक्ति स्पेशल ट्रेन के चलने से ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ कम होगी। दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य स्टेशनों पर होगा ठहराव
वानानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली गति शक्ति स्पेशल एक्सप्रेस का मार्ग में सोनीपत सहित मुख्य स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा। जिनमें पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी व उधमपुर स्टेशन शामिल हैं।


ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए गति शक्ति स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। 12 मई को नई दिल्ली से कटड़ा और वापसी में 13 मई को कटड़ा से नई दिल्ली रूट पर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। जिससे यात्रियों को फायदा मिलेगा। -दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed