फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   gas leakedge

गैस पाइप लाइन लीक होने से आधा घंटे दहशत में रहे लोग, बिजली का खंभा लगाते हुए हुई लीक

Sat, 23 Nov 2019 05:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
gas leakedge
गांव जठेड़ी के पास पाइप लाइन से गैस लीकेज की सूचना पर पहुंची पुलिस व कंपनी कर्मी। - फोटो : Sonipat
सोनीपत/राई। गांव जठेड़ी के पास भारतीय गैस प्राधिकरण लिमिटेड (गेल) की पाइप लाइन तेज धमाके के साथ फूट गई, जिससे गैस का रिसाव होने लगा। गैस रिसाव होने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना प्रशासन को दी गई। राई थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गेल कंपनी के अधिकारियों को बुलवाया, जिसके बाद रिसाव को रोका गया। हादसा बिजली का खंभा लगाने के लिए ट्रैक्टर ग्राइंडर से गड्ढा खोदते हुए हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को बहादुरगढ़ स्टेट हाईवे पर जठेड़ी गांव के पास बिजली निगम द्वारा खुदाई का काम करके पोल लगाया जा रहा था। ठेकेदार कर्मी ट्रैक्टर-ग्राइंडर से गड्ढा खोद रहे थे। इस दौरान गांव जठेड़ी के पास जमीन में दबी गैस की पाइप लाइन पर दबाव आने से रिसाव शुरू हो गया। तेज धमाके के बाद जिससे गैस तेजी से वातावरण में फैलने लगी। इससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने दुकान बंद कर दी और आसपास मौजूद लोग भी दूर चले गए। लोगों ने प्रशासन को मामले से अवगत कराया, जिस पर राई थाना प्रभारी अशोक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गेल कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों को मौके पर बुलवाया। कंपनी कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचने के बाद फाल्ट को दूर करते हुए गैस के रिसाव को रोका, जिसके बाद लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

बिजली निगम की लापरवाही बढ़ा रही मुसीबत
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बिजली का पोल लगाने के दौरान पाइप में लीकेज हुआ है। बिजली निगम के ठेकेदार की टीम ने बिना क्षेत्र की जानकारी जुटाए गड्ढा खोद कर पोल लगाने का काम शुरू कर दिया। गड्ढा खोदते समय पाइप लीक हो गया। पाइप लीक होने पर कर्मचारी वहां से चले गए। गैस लीक होने की जानकारी मिलने ही आसपास के दुकानदार और क्षेत्रवासी मौके पर एकत्रित हो गए, जिन्हें बाद में पुलिस ने वहां से हटाया और रिसाव रोकने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबादी वाले क्षेत्र में हुआ था गैस का रिसाव
जिस लाइन में रिसाव हुआ वह आबादी वाले क्षेत्र है, जिससे गैस रिसाव की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कप मच गया। सूचना मिलते ही कंपनी की ओर से कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। तब जाकर लोगों ने कही जाकर राहत भरी सांस ली।
सवा महीने मेें दूसरी बार हुई लीक
गेल कंपनी की लाइन जठेड़ी क्षेत्र में दूसरी बार लीक हुई है। इससे पहले भी 5 अक्तूबर को इसी तरह से लीकेज हुई थी। तब भी लोगों का एक घंटे तक दहशत में रहने वाला पड़ा था। उसके बावजूद बिजली निगम का पोल लगाने वाले ठेकेदार कोई अलग से व्यवस्था नहीं कर रहे हैं। जिससे लगातार लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो जाती है।
ज्यादा नुकसान नहीं हुआ
कंपनी की गैस लाइन को बिजली का खंभा लगाने को पोल खोदे जाने के दौरान क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसकी सूचना मिलते ही सप्लाई को रोक दिया गया था। बाद में मौके पर पहुंचकर लीकेज को ठीक कर दिया गया। इससे किसी को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

विकास मलिक, फायर अधिकारी, गेल
जांच की जा रही है
जठेड़ी रोड पर बिजली का पोल लगाने के दौरान गैस पाइप लाइन लीक हो गई थी, जिस पर मौके पर पहुंचकर गैस कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर इसे ठीक कराया गया। जांच की जाएगी कि गैस पाइप लाइन में रिसाव किसकी गलती से हुआ है। जांच में किसी की गलती सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।
अशोक, थाना प्रबंधक, राई।

गांव जठेड़ी के पास पाइप लाइन से लीकेज होती गैस।

गांव जठेड़ी के पास पाइप लाइन से लीकेज होती गैस।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed