{"_id":"69c293162e91783193044f31","slug":"gas-crisis-and-rising-prices-have-increased-the-worries-of-entrepreneurs-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151391-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गैस संकट और बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई उद्यमियों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गैस संकट और बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई उद्यमियों की चिंता
Tue, 24 Mar 2026 07:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में गैस संकट को लेकर उद्योगपतियों के साथ बैठक करते एमएसए
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में एलपीजी की कमी और लगातार बढ़ती कीमतों से उद्योगपतियों की चिंता बढ़ गई है। एमएसएमई इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन, बड़ी ने संयुक्त निदेशक, एमएसएमई को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है।
महासचिव हरप्रीत सिंह ने बताया कि कुछ समय से औद्योगिक क्षेत्र में गैस की सप्लाई अनियमित हो गई है। इससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से उत्पादन लागत में इजाफा करना पड़ा है। छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए यह स्थिति बेहद गंभीर बनती जा रही है।
उनका कहना है कि बढ़ती लागत के चलते प्रतिस्पर्धा में टिक पाना मुश्किल हो रहा है। उद्योगपतियों ने कहा कि गैस संकट के कारण कई इकाइयों में उत्पादन घटाना पड़ा है जबकि कुछ उद्योग बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। इसका सीधा असर श्रमिकों और कारीगरों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि काम की कमी के चलते श्रमिकों का पलायन शुरू हो गया है जिससे औद्योगिक गतिविधियां कमजोर होती जा रही हैं और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है।
एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में गैस की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गैस की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाया ताकि उद्योगों को राहत मिल सके और उत्पादन सुचारु रूप से चल सके।