{"_id":"626d8d89363d932fdf12835a","slug":"garima-won-the-solo-dance-sonipat-news-rtk6453581172","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल नृत्य में गरिमा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकल नृत्य में गरिमा ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। हिंदू कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार को सृजन 2022 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 10 महाविद्यालयों के करीब 100 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। एकल नृत्य में हिंदू कॉलेज ऑॅफ एजुकेशन की गरिमा वसुंधरा ने हरियाणवी परिधान में शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के रजिस्ट्रार प्रोफेसर सुरेश कुमार पहुंचे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. राजबाला ने मुख्यातिथि को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
महाविद्यालय में प्रतिभागियों ने रंगोली, मटका सजावट, सलाद सजावट, कोलॉज बनाओ, शिक्षण के प्रभावी तरीके, रचनात्मक लेखन में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में अपनी प्रतिभा दिखाई। महिला की यात्रा से संबंधित पोस्टर बनाओ व प्रकृति पर आधारित कविता पाठ प्रतियोगिता में भी अपनी प्रस्तुति देकर विद्यार्थियों ने सबको हैरान कर दिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि प्रोफेसर सुरेश कुमार ने विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान डॉ. इतिसा, सरिता, डॉ. उर्मिला गोयल, डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल, डॉ चित्रा, दीप्ति, सीमा, डॉ. सोनिया आंनद, रितु शर्मा, अंजू, निशा अग्रवाल, नवीन कुमार मौजूद रहे।