फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Garbage will be collected like a city, Deva Social Society handed over 21 e-auto rickshaws to 21 villages.

Sonipat News: शहर की तरह होगा कचरा का उठान, देवा सोशल सोसाइटी ने 21 गांवों को सौंपी 21 ई-ऑटो रिक्शा

Tue, 03 Oct 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 03 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Garbage will be collected like a city, Deva Social Society handed over 21 e-auto rickshaws to 21 villages.
गन्नौर। शहर की तर्ज पर अब गांवों में भी डोर-टू-डोर कूड़े का उठान किया जाएगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान के उपलक्ष्य में सोमवार को गांव पुरखास के खेल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें देवा सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक देवेंद्र कादियान ने पहले चरण में हलके के 21 गावों के मुखियाओं को 21 ई-ऑटो रिक्शा की चाबी सौंपी। उन्होंने सफाई कर्मियों का सम्मान करने के साथ ही उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सफाई कर्मियों के लिए यह बड़ी सौगात है। अब उन्हें हाथों से कचरा उठाकर ठेले में नहीं डालना पड़ेगा। बल्कि डोर टू डोर जाकर कचरा एकत्रित कर सकेंगे। देवा सोसाइटी का मकसद स्वच्छ गन्नौर स्वस्थ गन्नौर बनाना है। इससे पहले ग्रामीणों ने देवेंद्र कादियान का फूलमाला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। सरपंच गुरमेल, सोनू, नरेंद्र यादव, मेहर सिंह, सोहन, देवेंद्र सरोहा, यशपाल बाबा, सतीश गुलिया, चांद, मंजीत, आजाद, अशोक, जसबीर, बलराज नैन, अमित, रविंद्र, बिजेंद्र, महेंद्र, सतबीर, कृष्ण, सुखबीर, नीटू, फरमान, कमल, विनोद व अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन गांवों में वितरित की ई-ऑटो रिक्शा-

जाहरी, ठरू, उल्देपुर, शाहजादपुर, थरिया, सांदल कलां, सांदल खुर्द, सांदल नवादा, चटिया, पांची, उद्देशीपुर, भोगीपुर, राजलू गढ़ी, अगवानपुर, पुरखास राठी व पुरखास धीरान, शेखपुरा, कामी, डबरपुर, राजपुर, चिरस्मी गांवों में ई-ऑटो रिक्शा वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed