फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Garbage is piling up in the city, contract workers will return to work today after getting assurance from the contractor

Sonipat News: शहर में लग रहे कूड़े के ढेर, ठेकेदार से आश्वासन मिलने के बाद आज काम पर लौटेंगे संविदा कर्मी

Thu, 19 Dec 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Dec 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Garbage is piling up in the city, contract workers will return to work today after getting assurance from the contractor
सोनीपत। शहर के पश्चिमी व पूर्वी क्षेत्र में गंदगी से जूझ रहे लोगों को आज राहत मिल सकती है। बुधवार को निगम कार्यालय में हड़ताल पर बैठे संविदा कर्मियों से मिलकर ठेकेदार ने दो दिन में वेतन जारी करने का आश्वासन दिया है। इस पर संविदा कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर वीरवार से सफाई शुरू करने का निर्णय लिया है। हड़ताल के चलते शहर में हर मार्ग पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लग रहे हैं। पश्चिमी क्षेत्र में 9 दिसंबर से और पूर्वी क्षेत्र में 16 दिसंबर से सफाई नहीं हो सकी है।नगर निगम क्षेत्र के 20 वार्ड में से वार्ड नंबर 1, 2, 11, 12, व 13 को छोड़कर किसी में सफाई नहीं हो रही है। इससे कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि 27 अगस्त को सफाई का टेंडर खत्म हो गया था। उसके बावजूद निगम प्रशासन ने कोई टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं की। दिवाली नजदीक आने पर ठेकेदार के माध्यम से सितंबर का वेतन जारी कर दिया था। उसके बाद वेतन जारी नहीं किया गया। इससे उन्हें मजबूरन सफाई का कार्य बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में सफाई न होने से सभी को परेशानी हो रही है। ऐसे में बुधवार को जिला व्यापार मंडल व मानव अधिकार संरक्षण संघ के पदाधिकारी आगे आए। उन्होंने पहले सफाई कर्मचारियों के धरने को समर्थन किया। इसके बाद उन्होंने उप निगमायुक्त हरदीप सिंह को ज्ञापन सौंपकर संविदा सफाई कर्मियों को बकाया वेतन जल्द जारी करने की मांग की। जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला के संग चेयरमैन संजय वर्मा, मानव अधिकार संरक्षण संघ के अध्यक्ष जयबीर गहलावत, समाज सेवी आदित्य रोहिल्ला, पार्षद प्रतिनिधि संजीव वलेचा, सुशील गोयल, भाजपा मंडलाध्यक्ष नरेश वर्मा भी मौजूद रहे। दूसरी तरफ धरनास्थल पर संविदा सफाई कर्मियों की ठेकेदार से बात हुई। ठेकेदार ने दो दिन में उनका वेतन देने का आश्वासन दिया है। इस पर सफाई कर्मी सतबीर, प्रवीण, राहुल, रणबीर, मोनू ने कहा कि वह ठेकेदार से मिले आश्वासन के बाद वीरवार से काम पर लौट जाएंगे।
विज्ञापन


संविदा सफाई कर्मियों को अक्तूबर का वेतन जारी करने के लिए ठेकेदार ने दो दिन का आश्वासन दिया है। एक साल के लिए सफाई का टेंडर बढ़ाने के मामले में सरकार से अनुमति मांगी है। संविदा कर्मी वीरवार से काम पर लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. नरेश कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed