फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gang rape case: Minister of State for Sports said everything will become clear in the investigation, allegations are baseless

सामूहिक दुष्कर्म मामला : खेल राज्यमंत्री बोले जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा, आरोप निराधार

Sat, 25 Jan 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Jan 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Gang rape case: Minister of State for Sports said everything will become clear in the investigation, allegations are baseless
फोटो :36: सोनीपत के राई खेलकूद स्कूल में पत्रकारों से बातचीत करते खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम। स
सोनीपत। खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर लगे सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों पर कहा कि सभी आरोप निराधार हैं। आरोप लगाना विपक्ष का काम है। कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं। आरोप लगे हैं तो उनका स्पष्टीकरण हो जाएगा।
विज्ञापन

मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय के वार्षिकोत्सव में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में खेल राज्यमंत्री ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मोहनलाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल पर लगे सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों पर कहा कि यह विपक्ष व कांग्रेस की आदत है कि वह सरकार को बदनाम करने के लिए आरोप लगाते हैं। आरोप जांच में स्पष्ट हो जाएगा। हमारी सरकार पारदर्शिता और न्याय में विश्वास रखती है। जो भी सच होगा, वह जनता के सामने आएगा। खेल मंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह आरोप केवल सरकार को बदनाम करने और सुर्खियां बटोरने के लिए लगाए गए हैं। विपक्ष को खुद पर भरोसा नहीं है। उनके कार्यकाल में कितनी भ्रष्टाचार और अपराध की घटनाएं हुईं, जनता अच्छे से जानती है। खेल राज्य मंत्री ने प्रदेश सरकार की खेल नीति पर कहा कि हरियाणा आज देश में खेलों का ''पावर हाउस'' बन चुका है। सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी जीत रहे हैं और यह सरकार की नीति और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है। दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाएगी। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपने फायदे के लिए एक साथ आ जाते हैं। अरविंद केजरीवाल की नीतियों और घोटालों पर कहा कि दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में घोटाले सामने आ रहे हैं और शराब नीति ने युवाओं को नशे में डूबो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed