फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Funds have not yet been allocated to three districts, including Jhajjar.

Sonipat News: झज्जर सहित तीन जिलों में अब तक नहीं हुआ फंड का आवंटन

Sat, 22 Aug 2026 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Funds have not yet been allocated to three districts, including Jhajjar.
झज्जर। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में साफ-सफाई, हाउसकीपिंग और बागवानी के लिए मुख्यालय ने प्रति स्कूल 8 हजार रुपये का बजट जारी किया था, लेकिन प्रदेश के फरीदाबाद, गुरुग्राम और झज्जर जिलों में अब तक इस राशि का आवंटन नहीं हुआ है।
विज्ञापन


ऐसे में मौलिक स्कूल शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर तीनों जिलों के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से जवाब मांगा है। उनसे पूछा गया है कि पूर्व में जारी की गई राशि संबंधित विद्यालयों को अब तक क्यों आवंटित नहीं की गई। इस संबंध में तत्काल स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। इससे स्पष्ट है कि विभाग इन जिलों में फंड आवंटन में हुई देरी को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन


मौलिक स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सत्र 2026-27 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में साफ-सफाई, हाउसकीपिंग और बागवानी के लिए प्रति विद्यालय 8 हजार रुपये मासिक बजट जारी किया था। यह राशि उन विद्यालयों को दी जानी है, जहां साफ-सफाई के लिए अंशकालिक कर्मचारी कार्यरत नहीं हैं। बजट का उपयोग विद्यालय परिसर, छत, शौचालय और खेल मैदान की सफाई के साथ जलभराव व जल निकासी की व्यवस्था पर किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने ''स्वर्ण जयंती कार्यक्रम-स्वच्छ प्रांगण'' मद के तहत यह राशि जारी की है। यह राशि प्रत्येक वित्त वर्ष में 10 महीने के लिए दी जाएगी, जिसमें विद्यालयों की अवकाश अवधि शामिल नहीं होगी। संबंधित विद्यालयों में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के माध्यम से मासिक आधार पर राशि खर्च करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



कार्यक्रम का उद्देश्य राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में स्वच्छता सुनिश्चित कर बच्चों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है। साथ ही, बागवानी के माध्यम से विद्यालय परिसर का सौंदर्य बढ़ाना भी इसका उद्देश्य है।

वर्जन
प्राइमरी स्कूलों को बजट जारी कर दिया गया है। अब साफ-सफाई और अन्य कार्यों को लेकर दिक्कत नहीं आएगी।

— अनिल श्योराण, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed