{"_id":"69d02c30978ba9111b0bd1c3","slug":"from-april-16-to-30-citizens-will-be-able-to-conduct-self-census-on-the-portal-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151832-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 16 से 30 अप्रैल तक नागरिक पोर्टल पर कर सकेंगे स्वःजनगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 16 से 30 अप्रैल तक नागरिक पोर्टल पर कर सकेंगे स्वःजनगणना
विज्ञापन
सोनीपत। जनगणना प्रशिक्षण को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय में बैठक हुई। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि 6 अप्रैल से जनगणना स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक का उद्देश्य आगामी प्रशिक्षण को लेकर रूपरेखा तैयार करना व फील्ड ट्रेनरों को दिए गए प्रशिक्षण की समीक्षा करना रहा है।
बैठक में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह गांवों की जियो टैगिग, हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन व अन्य सभी कार्य जल्द करें जिससे जनगणना के कार्य को समय पर किया जा सके। सहायक निदेशक ओमप्रकाश ने बताया कि 16 से 30 अप्रैल तक http://se.census.gov.in/ पोर्टल पर नागरिक स्वःजनगणना भी कर सकते है।
जिला जनगणना समन्वयक अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि वर्ष 2027 की जनगणना भारत की प्रथम डिजिटल मोड में आयोजित होनी वाली जनगणना होगी। इस दौरान नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, नगराधीश सिमरन, जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा, सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे।