{"_id":"63a8955790ced91d1158ed64","slug":"fraud-of-rs-25-lakh-in-the-name-of-sending-a-young-man-to-america-and-getting-him-work-sonipat-news-rtk6674788198","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवक को अमेरिका भेजकर काम दिलवाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवक को अमेरिका भेजकर काम दिलवाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
गांव मोहाना के युवक को अमेरिका भेजने और वहां पर काम दिलवाने के नाम पर 25 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। युवक ने मामले की शिकायत गृहमंत्री अनिल विज और एसपी को दी। एएसपी खरखौदा की जांच बाद मोहाना थाना में केस दर्ज किया गया है।
गांव मोहाना निवासी पप्पू ने गृहमंत्री अनिल विज और पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग को शिकायत दी थी कि अमेरिका भेजकर अच्छा काम दिलाने के नाम पर उसके साथ 25 लाख रुपये की ठगी हुई है। शिकायत में बताया कि उसके मौसेरे भाई पानीपत के गांव कुराना निवासी संदीप ने कहा था कि वह अपने गांव के एजेंट राजबीर व वेदपाल उर्फ वेद के माध्यम से उसे अमेरिका भेजकर वहां पर अच्छा काम दिलवा देगा। जिसके बाद संदीप ने उसकी मुलाकात वेदपाल और राजबीर से करवाई थी। उन्होंने बताया कि अमेरिका जाने के लिए 55 लाख रुपये का खर्च आएगा। वे कई युवाओं को अमेरिका भेज चुके हैं।
पप्पू ने बताया कि वह उनके बहकावे में आ गया। संदीप और राजबीर ने कागज तैयार करवाने के नाम पर उससे दो लाख रुपये ले लिए। बाद में उसके पिता ने 29 अप्रैल को राजबीर के दिए गए खाते में तीन लाख रुपये डाल दिए। बाद में दस लाख रुपये कुराना के सुरेश को दिलवा दिए। उन्होंने गारंटी के तौर पर उन्हें हस्ताक्षर किया हुआ एक चेक किया। इसके बाद राजबीर के दिए गए खाते में 3.90 लाख डाल दिए। साथ ही छह लाख रुपये वेदपाल के कहने पर सतीश नाम के व्यक्ति को दिए। उन्होंने उससे करीब 25 लाख रुपये ले लिए। षड्यंत्र के तहत उसे दुबई भेज दिया। वहां पर उसे एक व्यक्ति मिला, जिसने यूरोप का वीजा दिलवाने के लिए उसका पासपोर्ट ले लिया। चार माह तक वह दुबई में रहा। वहां पर उसका कोई फिंगरप्रिंट नहीं हुआ और न ही कोई वीजा मिला। जब उसने व्यक्ति से पूछा तो उसने पासपोर्ट लौटा दिया। उसे कोई काम नहीं मिला। वह चार माह तक दुबई में रहने के बाद अपने देश लौट आया। इस दौरान दुबई में रहने में भी उसके काफी पैसे खर्च हो गए। उसने वापस आकर अपने रुपये मांगे तो आरोपी पहले टालते रहे। बाद में उसे मारने की धमकी देने लगे। जिस पर उसने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहले भी इस तरह के मामले आ चुके हैं सामने
12 जनवरी को खेवड़ा के युवक को विदेश भेजने के नाम पर 24 लाख रुपये ऐंठे।
10 फरवरी जवाहरा के युवक को नौकरी दिलवाने के नाम पर 3.75 लाख रुपये ऐंठने की शिकायत मिली।
17 जुलाई को ओमेक्स सिटी की महिला ने विदेश भेजकर नौकरी दिलवाने के नाम पर 7.65 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया। इस मामले में नाइजीरियन नागरिकों समेत अन्य हो चुके हैं गिरफ्तार।
-सितंबर में रिश्तेदार को विदेश भेजने के नाम पर चार लाख रुपये लेने व वापस मांगने पर गोली चलाने का मुकदमा दर्ज हुआ।
17 अक्तूबर को जुआं के युवक को विदेश भेजने के नाम पर 7 लाख रुपये ऐंठने का मुकदमा सिविल लाइन थाना में दर्ज हुआ।
25 अक्तूबर को जुआं गांव के युवक ने विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख लेने का मुकदमा दर्ज कराया।
युवक को विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये ऐंठने की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी, मोहाना