फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fraud of Rs 10,700 from a sweeper on the pretext of giving a loan

Sonipat News: लोन दिलाने का झांसा देकर सफाईकर्मी से 10700 रुपये की ठगी

Thu, 18 May 2023 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 18 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 10,700 from a sweeper on the pretext of giving a loan
गन्नौर। गांव गढ़ी झंझारा की महिला से लोन दिलाने के नाम पर 10700 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने इसकी शिकायत थाना गन्नौर में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव गढ़ी झंझारा निवासी ममता ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि वह एक निजी स्कूल में सफाई कर्मी है। उसकी गली में एक पोस्टर लगा हुआ था। जिस पर लोन दिलाने का प्रचार किया गया था। उसने लोन लेकर प्लॉट खरीदने खरीदना चाहा। उसने पोस्टर में लिखे मोबाइल नंबर पर कॉल की तो रिसीव करने वाले ने अपना नाम अनिल बताया। उसने 5 लाख लोन लेने की बात कही तो उसने कहा कि चार से पांच दिन में दिलवा देगा। उसने कहा कि लोन के लिए पहले 10700 रुपये फीस जमा करनी होगी। उसने अनिल के बताए हुए खाते में रुपये डाल दिए। महिला ने बताया की उसके बाद से ही आरोपी अनिल का फोन बंद आ रहा है। उसने आरोप लगाया कि लोन दिलाने के बहाने उससे ठगों ने 10700 रुपये ठग लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गन्नौर रवि कुमार ने कहा कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मोबाइल और खाता नंबर के आधार पर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed