{"_id":"6469195f1a1207b2d70d84b4","slug":"fraud-of-3780-lakhs-in-the-name-of-getting-a-job-in-canada-sonipat-news-c-197-1-snp1002-112-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कनाडा में नौकरी दिलवाने के नाम पर 37.80 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कनाडा में नौकरी दिलवाने के नाम पर 37.80 लाख की ठगी
Sun, 21 May 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 21 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। हरिनगर कॉलोनी के रहने वाले युवक से कनाडा में नौकरी दिलवाने के नाम पर 37.80 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हरिनगर कॉलोनी निवासी संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि अक्तूबर, 2022 में उनका परिचित रामनिवास वर्मा उनसे मिला था। अब उनका निधन हो चुका है। रामनिवास के साथ दातौली गांव के अनिल गोस्वामी व विजय भी मौजूद थे। अनिल ने उन्हें बताया कि वह अपनी पत्नी गीता और विजय के साथ मिलकर युवकों को विदेश भेजकर नौकरी दिलवाते हैं। जिसके बाद उसने अपने बेटे अजय से बात की तो उसने विदेश जाने की बात कही। अनिल, गीता व विजय उसके घर आए और कई युवकों के वीजा की कापी अपने फोन में दिखाई। अनिल ने कई युवकों से वीडियो कॉल करवाई, जिन्होंने बताया कि वह विदेश में हैं। जिसके बाद वह भी तीनों के झांसे में आ गया। आरोपियों ने उसके बेटे को कनाडा में नौकरी दिलवाने के लिए 40 लाख रुपये मांगे। उन्होंने जनवरी 2021 से 31 मार्च 2022 तक 37.80 लाख दे दिए। उसके बाद भी उनके बेटे का वीजा नहीं लगवाया। रुपये मांगने पर चेक देते हुए पैसे दो महीने में देने के ललिए कहा। चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। अब वह मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।