{"_id":"5f8c8f4d8ebc3edc2069e6d4","slug":"fraud-job-case-file-sonipat-news-rtk578988975","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेबर इंस्पेक्टर व जेबीटी टीचर समेत चार लोगों पर नौकरी लगवाने के नाम पर धांधली का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेबर इंस्पेक्टर व जेबीटी टीचर समेत चार लोगों पर नौकरी लगवाने के नाम पर धांधली का आरोप, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के देव नगर के रहने वाले युवक ने एसपी को शिकायत देकर लेबर इंस्पेक्टर, जेबीटी समेत चार लोगों पर धांधली कर युवकों को सरकारी नौकरी दिलवाने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि नौकरी के लिए पहले आरोपी किसी अन्य से परीक्षा दिलवाते थे और ऑनलाइन परीक्षा के लिए हैकिंग का सहारा ले रहे हैं। वह एक युवक को नौकरी लगवाने के नाम आठ से 20 लाख रुपये लेते हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देव नगर के रहने वाले राकेश कुमार ने एसपी कार्यालय में मई 2019 में शिकायत दी थी कि चार लोग धांधली से सरकारी नौकरी लगवाकर लोगों से पैसे लेते हैं। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों में एक लेबर इंस्पेक्टर हरीश, एक दिल्ली का जेबीटी रवि कुमार और दो अन्य सगे भाई संदीप हुड्डा व आनंद हुड्डा शामिल हैं। उसने कहा कि यह एक गिरोह है, जिसके बारे में वह वर्ष 2015 से जानकारी जुटा रहा है। यह युवकों को एएससी, ईएसआईसी, बैंक, रेलवे, एफसीआई व अन्य विभागों में नौकरी लगवाते हैं। उसने कई युवकों के नाम जुटाए हैं जिन्होंने परीक्षा में अन्य को बैठाकर परीक्षा उत्तीर्ण कराई है। उनको चारों आरोपी उनकी जगह परीक्षा देने के लिए सीटर उपलब्ध कराकर उनसे मोटी रकम वसूलते हैं। अब यह ऑनलाइन परीक्षा में हैकिंग कर धांधली कर रहे हैं। उसने कई युवकों की सूची भी अपनी शिकायत के साथ दी थी। मामले की जांच डीएसपी डॉ. रवींद्र द्वारा कराने के बाद एसपी ने सिटी थाना में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने भादसं की धारा 419 व 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीएसपी डॉ. रवींद्र ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
500 से अधिक युवकों को नौकरी लगवाने का आरोप
राकेश का आरोप है कि आरोपी 500 से अधिक युवकों से नौकरी लगवा चुके हैं। जिसमें से कई के नाम भी उसने शिकायत में दिए हैं। उसका आरोप है कि परीक्षा में उनके अंगूठे, हस्ताक्षर व फोटो से छेड़छाड़ की गई है। इन्होंने परीक्षा के लिए मेहनत करने वाले युवकों की नौकरी छीनी है। राकेश ने बताया कि एक युवक को धांधली कर नौकरी लगाने के बाद उनसे 8 लाख से 20 लाख रुपये तक लिए हैं।