फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fraud and rape accused arrested

बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखोंं रुपये ऐंठने व महिला से दुष्कर्म करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
fraud and rape accused arrested
सोनीपत। खरखौदा क्षेत्र की रहने वाली महिला के बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर उससे करीब छह लाख रुपये ऐंठने व बाद में उससे दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी रोहतक का प्रदीप व उसका मोहित है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। महिला ने 31 दिसंबर, 2019 को पुलिस को बताया था कि उसके भाई के दोस्त प्रदीप ने उसे रेलवे में अच्छी जान पहचान होने की बात कहते हुए उसके बेटे को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। वह उसकी बातों में आ गई और उसे उसके साथ साढ़े छह लाख रुपये में अपने बेटे को सरकारी नौकरी लगवाने का करार कर लिया था। जिस पर आरोपी उसके घर आया और उसके लडक़े के कागजात व एक लाख रुपये लेकर चला गया था। इसके बाद आरोपी ने अपने साले मोहित को उसके घर भेजा था। जिसे उन्होंने ढ़ाई लाख रुपये और दे दिए। इस दौरान आरोपी उसके लडक़े को भी अपने साथ ले गए थे, जोकि कुछ दिन बाद घर आकर कुछ कागजातों पर साइन करवाकर ढ़ाई लाख रुपये फिर से ले गया और जाकर प्रदीप व मोहित को दे दिए थे। इसके बाद प्रदीप ने उसे फोन कर कहा था कि उसके बेटे की ट्रेनिंग पूरी हो गई है, उसे घर बुला लो और जल्द ही उसकी ज्वाइनिंग करवा दी जाएगी। जिसके बाद प्रदीप ने अन्य युवाओं को भी नौकरी देने की बात कही, जिसकी बातों में आकर उसने आसपास के अन्य युवाओं से नकदी लेकर प्रदीप द्वारा भेजे गए उसके साले को दे दी थी। महिला का आरोप है कि उस दिन वह अपने घर पर अकेली थी। मोहित बरसात होने के कारण उसके घर पर ही रुक गया था और उसने उससे जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह प्रदीप के कहने पर अन्य युवाओं से बकाया राशि लेकर रांची गई थी। वहां पर प्रदीप ने भी उससे दुष्कर्म किया था। इसके कुछ दिन बाद और राशि मंगवाई गई। उसे पैसे लेकर असनसोल, पश्चिम बंगाल बुलाया गया था और उसके लडक़े का नियुक्ति पत्र भी देने की बात कही थी। वहां पर उसके साथ खान नाम के व्यक्ति ने खाने में कुछ नशीला प्रदार्थ मिलाकर खिलाने के बाद दुष्कर्म किया था। उसे उसके लडक़े का जो नियुक्ति पत्र दिया गया वह भी फर्जी निकला था। पुुलिस ने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया था। अब मामले में एसआई दर्शना की टीम ने आरोपी प्रदीप व उसके साले मोहित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed