{"_id":"5edbae128ebc3e90896a2ecd","slug":"fraud-18-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-to-america-sonipat-news-rtk5582280121","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को अमेरिका में नौकरी दिलवाने के नाम पर साढ़े 18 लाख ठगे, कई माह कैलीफोर्निया की जेल में रहने के बाद वापस आकर दर्ज कराया मुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को अमेरिका में नौकरी दिलवाने के नाम पर साढ़े 18 लाख ठगे, कई माह कैलीफोर्निया की जेल में रहने के बाद वापस आकर दर्ज कराया मुक
विज्ञापन
युवक को अमेरिका में नौकरी दिलवाने के नाम पर साढ़े 18 लाख ठगे, कई माह कैलीफोर्निया की जेल में रहने के बाद वापस आकर दर्ज कराया मुकदमा
-गोहाना का युवक भी हुआ कबूतरबाजी का शिकार, फिलहाल कुरुक्षेत्र के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया
-युवक की परिचित के माध्यम से आरोपी से हुई थी मुलाकात, 35 लाख रुपये में हुआ था सौदा
-युवक का आरोप दिल्ली से ब्राजील और उसके बाद अलग-अलग स्थानों से होते हुए कैलीफोर्निया पहुंचे तो पकड़े गए
-जांच के बाद वहां की पुलिस ने छोड़ा तो वापस लौट कर दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना (सोनीपत)। गांव भैंसवान खुर्द के युवक को अमेरिका भेजने और वहां अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े 18 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि उसे ब्राजील के रास्ते करीब दस देशों से होते हुए अमेरिका के कैलीफोर्निया भेजा गया, जहां उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया था। करीब एक साल तक अमेरिका के शिविर में हिरासत में रखा गया। अब उन्हें छोड़ा गया तो वापस लौटकर पुलिस को शिकायत दी है। बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक को फिलहाल कुरुक्षेत्र के पास क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
गांव भैंसवान खुर्द के रहने वाले संदीप ने पुलिस को बताया कि जनवरी, 2019 में उसे एक परिचित ने पानीपत के ओमप्रकाश से मिलवाया था। उसने उसे झांसे में लेकर कहा था कि वह अपने परिचितों के साथ मिलकर उसे अमेरिका भिजवा सकता है। उसने वहां नौकरी दिलाने की बात कही थी। इसके लिए 35 लाख रुपये में सौदा हुआ था। 10 लाख रुपये पहले लिए गए। युवक का कहना है कि ओमप्रकाश ने अपने परिचित दीपक व अनिल के माध्यम से फरवरी माह में यहां से भेजा था। उसे पहले ब्राजील ले जाया गया। उनके साथ छह-सात अन्य युवक थे। वहां से उसे पेरू होते हुए कई अन्य देशों के माध्यम से मई, 2019 में अमेरिका के कैलीफोर्निया पहुंचाया था। इस बीच उसके परिजनों से अलग-अलग समय में पांच लाख व साढ़े तीन लाख रुपये और ले लिए गए। संदीप का कहना है कि परिजनों ने ब्याज पर लेकर वह राशि दी थी। उनका पासपोर्ट बीच रास्ते में कंबोडिया में ले लिया गया था। उनके कैलोफोर्निया पहुंचने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया। कोई कागजात नहीं होेने के चलते उन्हें अमेरिका के शिविरों में हिरासत में रखा गया। बाद में अब 1 जून को उन्हें वापस भारत भेजा गया है। वापस आने के बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुरुक्षेत्र के गांव में रह रहा युवक
संदीप ने बताया कि अमेरिका से वापस उन्हें अमृतसर के एयरपोर्ट पर लाया गया था। वहां से 2 जून को वापस आने के बाद बसों में कुरुक्षेत्र के पास गांव में रखा गया है। वह फिलहाल क्वारंटीन सेंटर में रह रहे हैं। संदीप ने मामले में ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। संदीप का कहना है कि उन्हें कैलीफोर्निया ले जाते हुए बहुत प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। कई बार तो बिना खाए-पीए रहना पड़ा।
विज्ञापन
---
भैंसवान के युवक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही हैै। जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी।
-राजेश कुमार, थाना प्रभारी, बरोदा