{"_id":"696fb88f56c25f1be40a414d","slug":"fourth-accused-arrested-for-smuggling-liquor-under-the-guise-of-rice-sonipat-news-c-197-1-snp1008-148488-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चावल की आड़ में शराब तस्करी का चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चावल की आड़ में शराब तस्करी का चौथा आरोपी गिरफ्तार
Tue, 20 Jan 2026 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 20 Jan 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट वेस्ट की टीम ने शराब तस्करी के मामले में चौथे सिसाना निवासी धर्मबीर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला एक महीना पुराना है। चावल के कट्टों के पीछे ट्रक में 1090 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 22 दिसंबर 2025 को क्राइम यूनिट के सहायक उप निरीक्षक विजयश्वर की टीम ने गोहाना रोड बाईपास पर ट्रक से शराब बरामद की थी। मुरथल थाने में अभियोग दर्ज किया गया था। तीन आरोपियों दीपक, सरताज, और हरपाल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। इनकी निशानदेही पर अब चौथे आरोपी धर्मबीर को गिरफ्तार किया गया है।
घर से 20 पेटी शराब मिली, आरोपी गिरफ्तार
सोनीपत।
गन्नौर थाने की पुलिस ने शराब तस्कर पांची जाट्टान निवासी धर्मपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 19 जनवरी को गांव के अड्डे पर मौजूद हवलदार प्रवीन की टीम को धर्मपाल के अपने मकान में अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना मिली थी। मकान की तलाशी लेने पर कमरे में 20 पेटी शराब मिली थी। आरोपी कोई लाइसेंस नहीं दिखा पाया था। संवाद