फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four-year-old girl accused of raping, hurt van driver hangs

चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आहत वैन चालक ने लगाया फंदा

Wed, 06 Oct 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old girl accused of raping, hurt van driver hangs
शहर के एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों को लाने और ले जाने वाले वैन चालक पर बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा तो उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चालक पर स्कूल में पढ़ने वाली चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा था, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। चालक ने इससे आहत होकर दिल्ली में अपने रिश्तेदार के घर जाकर फंदा लगा लिया। इससे नाराज परिजनों ने दिल्ली से शव लाकर गोहाना शहर के समता चौक पर रखकर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि झूठा मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही बच्ची के परिजनों ने चालक से मारपीट की थी। इस पर एएसपी निकिता खट्टर ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की चार वर्षीय बच्ची शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। उसके परिजनों ने 28 सितंबर को महिला थाना पुलिस में शिकायत दी थी कि गांव के ही व्यक्ति ने अपनी वैन उनकी बच्ची के स्कूल में लगा रखी है। उसने बच्ची के साथ 23 सितंबर को दुष्कर्म किया था। इस पर पुलिस ने अब बच्ची की मां के बयान पर उसके खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इससे आहत व्यक्ति ने दिल्ली के मंगोलपुरी में अपने रिश्तेदार के घर जाकर सोमवार को फंदा लगा लिया। वहां से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन मंगलवार दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे शव लेकर समता चौक पर पहुंचे। यहां उन्होंने सड़क के बीच शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

व्यक्ति की पत्नी ने आरोप लगाया कि गांव के ही तीन लोग उसके पति की स्कूल से गाड़ी हटवाना चाहते थे। उनके साथ एक महिला व उनका रिश्तेदार भी शामिल हैं। इसको लेकर उन्होंने करीब छह महीने पहले उसके पति के साथ झगड़ा किया था। इस मामले में गांव में ही पंचायती फैसला हो गया था। इसके बाद 23 सितंबर को तीन आरोपी उनके घर आए और उनसे झगड़ा किया। उन्होंने उन्हें गांव छोड़कर जाने और जान से मारने की धमकी दी थी। महिला का यह भी आरोप है कि दो आरोपियों ने उससे छेड़छाड़ की और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस मामले में भी पंचायत ने फैसला करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि अब आरोपियों ने उसके पति से बदला लेने के लिए उस पर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। ऐसे में मुकदमा दर्ज होने, बार-बार पंचायत और बेइज्जती से आहत होकर उनके पति कई दिन पहले बिना बताए घर से चले गए। वह 1 अक्तूबर को उनके रिश्तेदार के घर पहुंचा। वहां उसने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला ने कहा कि उनके पति ने मानसिक, सामाजिक बेइज्जती, जान से मारने की धमकी और फर्जी मुकदमा दर्ज होने की वजह से फंदा लगाया है। यह भी आरोप है कि कई दिन पहले शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जाम की सूचना के बाद पहुंचीं एएसपी निकिता खट्टर ने मामले में जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया।

वर्जन
मृतक के परिजनों ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराने व कई ग्रामीणों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्हें उचित समाधान का आश्वासन दिया है। महिला द्वारा पहले दी गई शिकायत पर भी जांच की जा रही थी। अब उसके पति ने आत्महत्या कर ली। इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- निकिता खट्टर, एएसपी गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed