फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four workers arrested for stealing from a factory

Sonipat News: फैक्टरी में चोरी करते चार कर्मी गिरफ्तार

Thu, 05 Feb 2026 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 05 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Four workers arrested for stealing from a factory
सोनीपत। औद्योगिक क्षेत्र बड़ी स्थित रेल कोच फैक्टरी से व्हील सेट चोरी करते हुए चार संविदा कर्मी मंगलवार शाम को पकड़े गए। आरोपियोंे ने बताया की नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की थी।
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल की तरफ से पकड़े गए आरोपियों की पहचान पानीपत के गांव आट्टा निवासी उत्तम, रोहित, बेगा निवासी वरुण व दातौली निवासी सौरभ के रूप में हुई है। चारों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बड़ी स्थित रेल कोच फैक्टरी में मंगलवार शाम 7 बजे रेल व्हील सेट चोरी करते हुए पकड़े गए। सभी युवक फैक्टरी में संविदा आधार पर कार्यरत थे। वह शाम के समय फैक्टरी की दीवार से बाहर चार रेल व्हील सेट फेंककर उन्हें ले जाने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी में कार्यरत प्रबंधन, कर्मचारियों व आरपीएफ कर्मियों ने मौके पर उनको पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने नशे के लिए चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed