फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   four seventy five passenger catch with ticket , one lakh fifty nine thousand panlty

475 बेटिकट यात्रियों से 1.59 लाख जुर्माना वसूला

Thu, 11 May 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत Updated Thu, 11 May 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर वीरवार को डिविजन कॉमर्शियल इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। करीब पांच घंटे तक चले अभियान के दौरान 475 बेटिकट यात्रियों पर शिकंजा कसा गया, जिनसे 1 लाख 59 हजार 190 रुपये जुर्माना वसूला गया। टीम का नेतृत्व कर रहे डिविजन कॉमर्शियल इंस्पेक्टर सरबजीत ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

वीरवार सुबह करीब छह बजे से 11 बजे तक स्टेशन पर चले अभियान के दौरान यात्रियों में अफरातफरी मची रही। इस दौरान कई बेटिकट यात्री भाग गए तो कई को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। पांच घंटे में कुल 475 यात्रियों को पकड़ा गया। इनमें से 279 बिना टिकट यात्रा कर रहे थे, जबकि बाकि 296 साधारण टिकट पर अन्य श्रेणी के कोच में यात्रा करते मिले। इनसे 1 लाख 59 हजार 190 रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे की निरीक्षक टीम में 39 टीटीई शामिल रहे। वहीं, 23 आरपीएफ कर्मी पूरी कार्रवाई के दौरान मुस्तैद रहे। इस दौरान टिकट निरीक्षक टीम ने गाड़ियों में भी यात्रियों के टिकट की जांच की। कुरुक्षेत्र, पानीपत, जींद व दिल्ली से भी टीमें ट्रेनों को चेक करते हुए सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद सोनीपत रेलवे स्टेशन पर आने वाली सभी ट्रेनों को चेक किया। इस दौरान जींद से सीटीआई प्रमोद सोनी व एसीएम मधुकर श्याम के अलावा आरपीएफ, जीआरपी के जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed