फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four people arrested for cheating in the name of teaching share trading

Sonipat News: शेयर ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर ठगी करने के चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Oct 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Four people arrested for cheating in the name of teaching share trading
फोटो : 23: ऑनलाइन ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी नसीबुद्दीन, अनमोल, जगदीश व विशाल। स्रोत पुलिस
विज्ञापन

सोनीपत। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनको अलग-अलग प्रांत से पकड़ा गया है। आरोपियों से 6,600 रुपये व 3 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं साइबर कुशल पाल सिंह ने बताया कि 26 नवंबर 2024 को राजबीर निवासी सरस्वती विहार ने साइबर थाने में शिकायत दी थी 12 अक्तूबर 2024 को उनके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से व्हाट्सएप लिंक आया। उन्हें व्हाट्सएप पर फ्री में शेयर मार्केट व शेयर ट्रेडिंग सीखने का निमंत्रण दिया गया।
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने अपना परिचय बहुउद्देशीय कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि हमारी कम्पनी आपको फ्री में शेयर ट्रेडिंग सिखाएगी। उन्हें तत्काल एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। उनका खाता खुलवा दिया गया। इसके बाद उन्हें शेयर मार्केट में निवेश के लिए उकसाने शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी बातों में आकर उसने 5,95,870.78 रुपये का निवेश कर दिया। कुछ महीने बाद वह रकम निकालने लगे तो कंपनी ने मना कर दिया। बाद में उन्हें समझ में आया कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। करीब एक साल की जांच के बाद पुलिस को इस प्रकरण में सफलता मिली है।
थाना साइबर सोनीपत के एसएचओ बसंत कुमार ने चार साइबर अपराधियों नसीबुद्दीन निवासी हांसी, जिला हिसार, अनमोल निवासी बड़ौत, उत्तर प्रदेश, जगदीश निवासी जालौर, राजस्थान व विशाल निवासी करोलबाग, दिल्ली को हरियाणा, उत्तर प्रदेश व राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से ठगे गए रुपयों में से 6,600 रुपये व 3 मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

साइबर ठगी से बचने के लिए सजगता की जरूरत
पुलिस उपायुक्त ने कहा कि साइबर अपराधियों से बचने के लिए किसी भी अनजान लिंक व मैसेज पर नहीं जाना चाहिए। विश्वसनीय इंटरनेट वेबसाइटों का प्रयोग करना चाहिए। जरूरत हो तभी किसी एप का इस्तेमाल करें। लालच में न आएं। इसके बाद भी यदि आप साइबर क्राइम के शिकार होते हैं तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर इसकी शिकायत करानी चाहिए या आप तुरंत साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 डायल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed