{"_id":"64949ead897644ffcd0501c7","slug":"four-pairs-of-special-trains-will-run-for-amarnath-pilgrims-sonipat-news-c-197-1-snp1003-1740-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अमरनाथ यात्रियों के लिए चलेंगी चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अमरनाथ यात्रियों के लिए चलेंगी चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Fri, 23 Jun 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04. सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री। संवाद
सोनीपत। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों को ध्यान में रखकर रेलवे की ओर से चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 4 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। इसलिए स्पेशल ट्रेनों का विस्तार 31 जुलाई तक किया गया है।
उत्तर रेलवे की ओर से यह ट्रेनें फिलहाल समर स्पेशल के रूप में चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों का जुलाई में संचालन होने से यात्रियों को टिकट आरक्षित कराने में परेशानी नहीं होगी। अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। जिससे ट्रेन से जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है। यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए उत्तर रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनों का विस्तार 31 जुलाई तक करने का निर्णय लिया है। अब यात्री नई दिल्ली, सोनीपत, पानीपत होते हुए जम्मूतवी, उधमपुर व कटरा तक आराम से पहुंच सकते हैं। इससे यात्रियों को सहूलियत भी होगी और वह आसानी से भोलेनाथ के दर्शन भी कर सकेंगे।
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक दिनांक
04071 नई दिल्ली कटरा 30 जून, 7, 14, 21 व 28 जुलाई
04072 कटरा नई दिल्ली 1, 8, 15, 22 व 29 जुलाई
04672 कटरा नई दिल्ली 2, 9, 16, 23 व 30 जुलाई
04671 नई दिल्ली कटरा 3, 10, 17, 24 व 31 जुलाई
04075 नई दिल्ली उधमपुर 29 जून, 6, 13, 20 व 27 जुलाई
04076 उधमपुर नई दिल्ली 30 जून, 7, 14, 21 व 28 जुलाई
04081 नई दिल्ली कटरा 24 जून, 1, 8, 15, 22 व 29 जुलाई
04082 कटरा नई दिल्ली 25 जून, 2, 9, 16, 23 व 30 जुलाई
अगले महीने से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। रेलवे की ओर से नई दिल्ली से कटरा, उधमपुर तक चलाई जा रही समर स्पेशल ट्रेनों का विस्तार 31 जुलाई तक किया गया है। -दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।