फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four government schools in rural areas will have boundary walls at a cost of Rs 1.47 crore

Sonipat News: ग्रामीण अंचल के चार राजकीय विद्यालयों की 1.47 करोड़ रुपये से होगी चहारदीवारी

Fri, 08 Aug 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 08 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Four government schools in rural areas will have boundary walls at a cost of Rs 1.47 crore
फोटो 27- सोनीपत के सेक्टर-14 ​स्थित जिला ​शिक्षा विभाग का कार्यालय। संवाद
सोनीपत। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से ग्रामीण अंचल के चार राजकीय विद्यालयों में 1.47 करोड़ रुपये से व्यवस्था सुधार के कार्य करवाए जाएंगे। इन विद्यालयों में होने वाले कार्यों में चहारदीवारी से लेकर विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर व एक्टिविटी कक्ष का निर्माण तक शामिल हैं। परिषद की ओर से निर्माण कार्यों की शुरुआत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने अगस्त में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर 9 माह के अंदर निर्माण कार्य पूरे करवाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग ने जिला के चार राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर शिक्षा परियोजना परिषद से चहारदीवार व अन्य सुविधाओं की मांग की थी। इसके लिए विभाग की ओर से बजट तैयार कर भेजा गया था। शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी कार्यों के लिए तैयार बजट को मंजूरी प्रदान करते हुए टेंडर प्रक्रिया शुरू करवा दी है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के एसडीओ सुमेर सिंह मलिक ने बताया कि गांव बड़ौली स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में योजना के तहत 49.69 लाख रुपये की लागत से परिसर की चहारदीवारी के साथ प्रथम तल पर एक विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर व एक्टिविटी कक्ष का निर्माण करवाया जाएगा। विद्यालय में यह सभी व्यवस्थाएं होने से विद्यार्थियों को आगे बढ़कर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने में सहयोग मिल सकेगा। विद्यार्थी वर्तमान के हिसाब से निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की भांति आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शिक्षा विभाग की ओर से गांव नकलोई, रोहणा व पाई स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में चहारदीवारी का निर्माण करवाया जाएगा। सभी विद्यालयों में निर्माण कार्य के लिए 98 लाख रुपये के तैयार बजट को मंजूरी मिल चुकी है। विभाग की ओर से चहारदीवारी निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस माह के अंदर टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। चहारदीवारी होने से विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ोतरी मिलेगी। साथ ही अनजान व्यक्ति विद्यालय परिसर मेें प्रवेश नहीं कर सकेंगे।


जिला के चार राजकीय विद्यालयों में चहारदीवारी व अन्य निर्माण संबंधी कार्यों के लिए बजट तैयार कर विद्यालय शिक्षा निदेशालय को भेजा गया था। सभी कार्यों के लिए बजट को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू करवा दी गई है। जैसे ही कार्यों को लेकर टेंडर अलॉट होगा, अधिकारी निर्माण कार्य को शुरू करवा देंगे।
- सुजाता खत्री, जिला परियोजना संयोजक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed