Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   four furnaces demolished and two tandoors shut down

Sonipat News: ग्रैप-2 के बीच प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई, चार भट्ठियां तोड़ीं और दो तंदूर बंद कराए

Sat, 28 Nov 2026 02:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
four furnaces demolished and two tandoors shut down
फोटो: सोनीपत के बहालगढ़ ​स्थित एक ढाबे पर तंदूर बंद कराने के बाद जुर्माना का नोटिस थमते सफाई नि
- नगर निगम ने अवहेलना करने वालों पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया, बहालगढ़ और रेवली के पास हुई कार्रवाई
विज्ञापन

- नाथूपुर-कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में खुले में जलता मिला कचरा, पांच फैक्टरियों की पहचान; जमीन मालिकों पर भी होगी कार्रवाई
फोटो 39: सोनीपत के बहालगढ़ स्थित एक ढाबे पर तंदूर बंद कराने के बाद जुर्माना का नोटिस थमते सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक। स्रोत: नगर निगम
फोटो 40: सोनीपत के नाथूपुर-कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में कचरे में लगाई गई आग बुझाता दमकल कर्मचारी। स्रोत: बोर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप)-2 लागू होने के बावजूद शहर और औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण फैलाने की गतिविधियां जारी हैं। नगर निगम ने खुले में भट्ठियां जलाकर मूंगफली भूनने और तंदूर चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार भट्ठियां तोड़ी और दो तंदूर जलने पर कार्रवाई की। वहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने नाथूपुर और कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में खुले में जलता औद्योगिक कचरा पकड़ा। मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ी बुलानी पड़ी। जांच में पांच फैक्टरियों की भूमिका सामने आई है। अब फैक्टरी संचालकों के साथ-साथ कचरा जलाने के लिए इस्तेमाल की गई जमीन के मालिकों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को मुख्य सफाई निरीक्षक साहब सिंह की देखरेख में अभियान चलाया। इस दौरान बहालगढ़ और रेवली के पास मूंगफली भूनने के लिए लगाई गई चार भट्ठियों को तोड़ दिया गया। इसके अलावा दो तंदूर जलते मिलने पर भी कार्रवाई की गई। निगम की ओर से संबंधित लोगों पर कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। ग्रैप-2 के नियमों के तहत खुले में ईंधन जलाकर प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नाथूपुर में खुले में जल रहा था औद्योगिक कचरा, दमकल बुलानी पड़ी

दूसरी ओर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने नाथूपुर और कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में जांच के दौरान खुले में जलता औद्योगिक कचरा पकड़ा। मौके पर कचरे में आग लगी हुई थी और उससे धुआं उठ रहा था। आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ी बुलानी पड़ी। टीम ने मौके पर जांच की तो पांच फैक्टरियों की भूमिका सामने आई। इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्टरियों के साथ जमीन मालिकों की भी तय होगी जिम्मेदारी
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने इस मामले में सरपंच और पटवारी की मदद से उन जमीनों की पहचान शुरू कर दी है, जहां औद्योगिक कचरा जलाया जा रहा था। जमीन मालिकों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कचरा जलाने में उनकी क्या भूमिका रही है। विभाग की योजना फैक्टरी संचालकों के साथ-साथ इसमें संलिप्त जमीन मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की है।

--
नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र में खुले में औद्योगिक कचरा जलाने का मामला गंभीर है। मौके पर पांच फैक्टरियों की पहचान की गई है। इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिस जमीन पर कचरा जलता मिला है, उसके मालिकों की भी पहचान की जा रही है। फैक्टरी संचालकों के साथ जमीन मालिकों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।
अजय मलिक, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

फोटो: सोनीपत के बहालगढ़ स्थित एक ढाबे पर तंदूर बंद कराने के बाद जुर्माना का नोटिस थमते सफाई नि

फोटो: सोनीपत के बहालगढ़ स्थित एक ढाबे पर तंदूर बंद कराने के बाद जुर्माना का नोटिस थमते सफाई नि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed