{"_id":"6aada10c200a3585d80a3db9","slug":"four-cattle-contracted-lumpy-virus-in-hudina-even-after-vaccination-the-sonipat-news-c-196-1-nnl1010-145486-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हुडीना में टीकाकरण के बाद भी 4 गोवंश लंपी की चपेट में आए, आंकड़ा 395 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हुडीना में टीकाकरण के बाद भी 4 गोवंश लंपी की चपेट में आए, आंकड़ा 395 पहुंचा
विज्ञापन
फोटो 05 लंपी संक्रमण से ग्रस्त गोवंश। संवाद
अरविन्द तक्षक
नारनौल। लंपी त्वचा रोग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हुडीना गांव में दो बार टीकाकरण होने के बावजूद चार गोवंश दोबारा इस जानलेवा संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इस घटना के बाद से क्षेत्र के पशुपालकों में भय और निराशा का माहौल है।
उपचार बेअसर होने से ग्रामीण परेशान : जिले में लंपी ग्रस्त गोवंशों की कुल संख्या बढ़कर 525 हो गई थी।
राहत की बात यह है कि इनमें से 130 गोवंश स्वस्थ भी हो चुके हैं और अब संक्रमित गोवंशों की संख्या 395 है।
इसके अलावा स्थानीय गो माता उपचार शाला की ओर से भी 6 अन्य गोवंशों का इलाज किया जा रहा है।
हालांकि, टीकाकरण के बाद भी बार-बार हो रहे संक्रमण ने पशुपालन विभाग के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस संक्रमण से अब तक जिले में 6 गोवंश की मौत भी हो चुकी है।