{"_id":"63d6c79c3c12a07b93190af4","slug":"foundation-target-to-register-four-thousand-students-sonipat-news-c-17-1-51343-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनियाद : चार हजार विद्यार्थियों का पंजीकरण करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनियाद : चार हजार विद्यार्थियों का पंजीकरण करने का लक्ष्य
Mon, 30 Jan 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 30 Jan 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शिक्षा विभाग की ओर से बुनियाद योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए सेक्टर-15 स्थित डीएवी मल्टीपर्पज स्कूल में जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला परियोजना समन्वयक नवीन गुलिया ने की। इस दौरान नए बेच के विद्यार्थियों को शैक्षिक सत्र की समय रेखा, पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया गया।
जिला परियोजना समन्वयक नवीन गुलिया ने विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ उठाकर जीवन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जिले में तीन बुनियाद केंद्र चलाए जा रहे हैं। जिन पर चार हजार पंजीकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विद्यार्थियों को केवल सुविधाओं का लाभ उठाना है। कक्षा आठवीं के विद्यार्थी बुनियाद केंद्र पर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन्हें दो वर्ष तक निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मिशन बुनियाद के तहत पहले स्तर की परीक्षा के लिए खंड स्तर पर छह विद्यालयों का चयन किया जाएगा।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार ने कहा कि इस वर्ष बुनियाद योजना के तहत आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। बुनियाद केंद्रों पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 31 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाचार्य को प्रेरित करते हुए कहा कि वह विद्यार्थियों को पंजीकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि लक्ष्य पूरा किया जा सके। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी नजर रखेंगे। इस मौके पर बीईओ जितेंद्र छिक्कारा, सतीश कुमार, आजाद सिंह, जिला गणित विशेषज्ञ नीति, विकल्प फाउंडेशन से नवीन मिश्र व प्रदीप संसनवाल मौजूद रहे।