{"_id":"65d4f28bb2740b147d0c3834","slug":"fortification-done-again-on-kundli-singhu-border-sonipat-news-c-197-1-snp1001-114112-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर फिर की गई किलेबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर फिर की गई किलेबंदी
Wed, 21 Feb 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 स्थित कुंडली-सिंघु बॉर्डर के फ्लाईओवर पर रखे कंटीले तार। संवाद
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने बातचीत से हल नहीं निकलने पर अब 21 फरवरी को फिर से दिल्ली कूच का एलान किया है। इस पर कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर फिर से किलेबंदी कर दी गई है। किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने संपर्क मार्ग और फ्लाईओवर को पहले से ही 600 मीटर में छह लेयर की बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया था। अब उससे आगे भी पत्थर के बैरिकेड रखकर उसमें सीमेंट का कंक्रीट भर दिया गया है। मिट्टी से भरे कंटेनर, लोहे और सीमेंट के बैरिकेड, बड़ी क्रेन, वॉटर कैनन, आंसू और प्लास्टिक की गोलियां छोड़ने वाली बंदूकें तैयार हैं।एसकेएम (गैर राजनीतिक) ने दिल्ली कूच को ''''''''किसान आंदोलन-2'''''''' का नाम दिया है। इस कूच में हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के किसान संगठन शामिल हैं। 13 फरवरी के दिल्ली कूच के आह्वान के बाद चार दौर की बातचीत में कोई फैसला नहीं होने पर अब किसानों ने 21 फरवरी को दिल्ली कूच की घोषणा कर रखी है। इसे देखते हुए कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सोनीपत के कुंडली क्षेत्र से ही दिल्ली पुलिस व अर्ध सैनिक बलों ने बेरिकेडिंग, कंटीले तार, लोहे और पत्थर के बेरिकेड के साथ सीमेंट के बैग भी रखवा दिए हैं। कंटेनर में मिट्टी भरकर रखी गई है तो क्रेन हर स्थिति से निपटने को तैयार है।
कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर फ्लाईओवर के ऊपर और नीचे संपर्क मार्ग पर अर्ध सैनिक बल के जवान मुस्तैद हैं। जवानों को पानी की बौछार करने को वॉटर कैनन से लेकर आंसू गैस के गोले, प्लास्टिक की गोली छोड़ने वाली बंदूक समेत अन्य इंतजाम भी किए गए हैं। तेज आवाज निकालने वाले ध्वन्यास्त्र को भी लगाया गया है। हर तरह से किसानों को दिल्ली में जाने से रोकने की तैयारी की जा रही है।
इंसेट
छह लेन की बैरिकेडिंग से आगे कंटीले तार लगाए, कंक्रीट की दीवार की खड़ी
कुंडली बॉर्डर पर छह लेन की बैरिकेडिंग पहले ही कर दी गई थी। इसमें लोहे और पत्थर के बैरिकेड, रोड रोलर, दीवार नुमा पत्थर रखकर उनमें कंक्रीट और सीमेंट भर दिया गया था। कंटीले तार लगे बैरिकेड, कंटेनर में मिट्टी भरकर रखे गए हैं। पर कंटीले तार को गोलाकार कर लगाया जा रहा है। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर अर्ध सैनिक बलों की 12 टुकड़ी लगी हैं। दूर तक लगाए सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखने की तैयारी है।