{"_id":"672a8104264340734204dd27","slug":"former-cm-should-take-responsibility-for-defeat-in-assembly-elections-jayatirtha-sonipat-news-c-197-1-snp1003-127239-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम को विस चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए : जयतीर्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम को विस चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए : जयतीर्थ
Wed, 06 Nov 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो 14 : पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। राई से पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ मुखर हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिस नेता को विधानसभा चुनाव में सभी शक्ति दे दी थी, उस नेता को अब हार जाने के बाद नैतिकता के आधार पर हार की जिम्मेदारी लेने के लिए भी आगे आना चाहिए था।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा विधानसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेने के बजाय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का खेल खेलकर टाइम पास कर रहे हैं। दहिया ने कहा कि सभी को पता है कि कांग्रेस ने टिकट वितरण में 10-12 सीटों पर बड़ा खेल खेला और यही खेल हार का कारण बना। पूर्व विधायक ने दो टूक कहा कि यह सब भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा की हठधर्मिता के कारण हुआ है। हार के तुरंत बाद नेता विपक्ष व प्रदेशाध्यक्ष को हार की जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा देना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि राई विधानसभा क्षेत्र में दोस्ताना मैच खेला गया। कृष्णा गहलावत को टिकट दिलवाने से लेकर उनके खिलाफ कमजोर प्रत्याशी उतारने तक पूरा षड्यंत्र रचा गया।