फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Former AEO Jagbir Malik dominates in National Masters Athletics Competition, wins bronze

Sonipat News: राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पूर्व एईओ जगबीर मलिक छाए, जीता कांस्य

Mon, 12 Feb 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 12 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Former AEO Jagbir Malik dominates in National Masters Athletics Competition, wins bronze
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिले के पूर्व सहायक शिक्षा अधिकारी खेल (एईओ) जगबीर सिंह मलिक ने पांचवीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन हैदराबाद के बालयोगी स्टेडियम में 8 से 11 फरवरी तक किया गया। इसमें जगबीर मलिक ने 50-55 आयु वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया है। उनकी सफलता से पैतृक गांव भैंसवाल कलां के लोगों में खुशी का माहौल है।

जगबीर सिंह मलिक इससे पहले भी हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक व पांच हजार मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल कर चुके हैं। वर्तमान समय में वह गांव अकबरपुर बारोटा स्थित राजकीय विद्यालय में कार्यरत हैं। जगबीर मलिक पहले राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। उन्होंने युवा खिलाडियों को जीवन में अनुशासन का पालन करते हुए कड़ी मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन

रोहतक मंडल आयुक्त संजीव वर्मा, उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, भारतीय महिला कुश्ती टीम के पूर्व मुख्य प्रशिक्षक कुलदीप मलिक, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा, शमशेर पहलवान, हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रधान सरदार गुरुचरण सिंह, महासचिव आरके शर्मा, कोषाध्यक्ष आरके अनेजा ने जगबीर सिंह मलिक को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले पहलवानी अब एथलेटिक्स में चमकाया नाम

जगबीर सिंह मलिक अपने समय के नामी पहलवान रहे हैं। अब एथलेटिक्स में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जगबीर मलिक अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज के कुश्ती मुकाबले में लगातार हिस्सा लेकर सफलताएं अर्जित करते रहे हैं। वह अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज के कुश्ती मुकाबले में अब तक चार बार रजत व कांस्य पदक जीत चुके हैंं। उन्होंने गत वर्ष कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित चौथी राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर खेल के प्रति अपने जज्बे का प्रदर्शित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed