{"_id":"60ff101e8ebc3e586170f50a","slug":"for-the-first-time-in-the-state-trail-of-making-electricity-from-garbage-sonipat-news-rtk619047867","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के पहले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में कूड़े से बिजली बनाने का ट्रॉयल सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के पहले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में कूड़े से बिजली बनाने का ट्रॉयल सफल
विज्ञापन
सोनीपत : सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मुरथल में लगाए गए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की शुरुआत हो चुकी है। सोनीपत व पानीपत के कचरा निस्तारण के लिए लगे प्लांट में सोमवार को कूड़े से बिजली बनाने का ट्रॉयल सफल रहा। सोमवार को निगम
आयुक्त जगदीश शर्मा व जेबीएम कंपनी के अधिकारियों की मौजूदगी में कचरे से बिजली बनाने का ट्रायल किया गया। अब इस प्लांट को चालू करने के लिए सीएम मनोहरलाल जल्द ही इसका उद्घाटन करेंगे। यहां सोनीपत, गन्नौर, समालखा व पानीपत से आने वाले कूड़े से बिजली बनाई जाएगी।
गांव मुरथल में ताजपुर रोड पर प्रदेश का पहला सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट 176 करोड़ रुपये से जेबीएम कंपनी के सहयोग से लगाया गया है। इसमें सोनीपत व पानीपत निगम क्षेत्र के अलावा गन्नौर व समालखा नगर पालिका क्षेत्र से निकलने वाले कचरे का भी निस्तारण होगा। यह प्रतिदिन 650 टन कचरा का निस्तारण कर आठ मेगावाट बिजली का उत्पादन करेगा। योजना के मुताबिक इस प्लांट को मार्च-2019 में ही बनकर तैयार हो जाना चाहिए था, लेकिन समय पर इसका निर्माण पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद नगर निगम की तरफ से समयसीमा को बढ़ाकर मार्च-2020 तक कर दिया गया।
विज्ञापन
बीच में लाकडाउन लगने के कारण समयसीमा को बढ़ा कर दिसंबर-2020 तक कर दिया गया। कंपनी प्रतिनिधियों को बुलाकर निगम आयुक्त ने तेजी से कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। इस दौरान एजेंसी ने प्लांट को पूरा करने के लिए अप्रैल तक का समय मांगा था, लेकिन फिर लाकडाउन की वजह से काम रफ्तार नहीं पकड़ सका, जो अब जाकर तैयार हुआ है। निगम आयुक्त से मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को प्लांट में बिजली बनाने का ट्रॉयल लिया गया जो काफी सफल रहा।
मुरथल में 176 करोड़ रुपये की लागत से लगाए गए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में बिजली बनाने का ट्रायल सफल रहा। अब इसे पूरी तरह से चालू करने के लिए जल्द ही सीएम मनोहरलाल उद्घाटन करेंगे। ट्रायल सफल होने के बाद सूचना शहरी स्थानीय निकाय विभाग को भी भेज दी गई है। -जगदीश शर्मा, आयुक्त नगर निगम