फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Football craze grows in Butana 40 players sweating it out at the nursery.

Sonipat News: बुटाना में फुटबॉल का बढ़ा क्रेज, नर्सरी में पसीना बहा रहे 40 खिलाड़ी

Mon, 31 Aug 2026 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Football craze grows in Butana 40 players sweating it out at the nursery.
फोटो - बुटाना गांव में फुटबॉल नर्सरी में खिलाड़ी। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। क्षेत्र के युवा खिलाड़ी पारंपरिक खेलों के साथ-साथ दूसरे खेलों में भी रुचि ले रहे हैं। बुटाना गांव में पंचायत को आवंटित फुटबॉल नर्सरी में विभिन्न गांवों के 40 खिलाड़ी फुटबॉल की बारीकियां सीखने और अपना हुनर निखारने के लिए पसीना बहा रहे हैं। मैदान पर खिलाड़ियों की मेहनत रंग ला रही है। नर्सरी के पांच खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय टीम का हिस्सा बन चुके हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार ने विभिन्न गांवों में पंचायतों और स्कूलों में खेल नर्सरियां आवंटित की हैं। बुटाना गांव में पंचायत को फुटबॉल की नर्सरी मिली है। क्षेत्र के युवा आमतौर पर कबड्डी और कुश्ती को पारंपरिक खेल मानते हैं और ये खेल उनकी पहली पसंद हैं। बुटाना में फुटबॉल नर्सरी शुरू होने के बाद युवाओं का रुझान फुटबॉल की ओर बढ़ा है। नर्सरी में गांव के युवाओं के साथ भंभेवा और बरोदा गांव के युवा भी फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

अपने स्तर पर कर रहे खेल उपकरणों की व्यवस्था
गांव में फुटबॉल के लिए मैदान बेहतर बना हुआ है। खिलाड़ियों के खेलने के लिए जरूरी सामान की व्यवस्था वे अपने स्तर पर कर रहे हैं। इसमें ग्रामीण भी सहयोग करते हैं। इसके अलावा शौचालय और पेयजल की व्यवस्था मैदान के नजदीक बने स्कूल में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 सितंबर को राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में शामिल होंगे नर्सरी के खिलाड़ी
बुटाना फुटबॉल नर्सरी के पांच खिलाड़ी प्रदेश की फुटबॉल टीम का हिस्सा हैं। इनमें विनय, गोविंद, आर्यन, कार्तिक और हिमांशु शामिल हैं। प्रदेश स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप 29 सितंबर को हिसार में होगी। इसके अलावा नर्सरी के दो खिलाड़ी मिलन और अरमान राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी खेल चुके हैं।

-----------------------
बुटाना फुटबॉल नर्सरी में 40 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें आठ लड़कियां भी शामिल हैं। नर्सरी के खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय टीम में चयन के बाद गांव के युवाओं का फुटबॉल के प्रति रुझान बढ़ा है। नर्सरी में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है।
राकेश कुमार, कोच, फुटबॉल नर्सरी, बुटाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article