{"_id":"67254373be4c264052063284","slug":"football-competition-starts-players-of-16-teams-are-showing-their-talent-sonipat-news-c-197-1-snp1007-127005-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फुटबाॅल प्रतियोगिता शुरू, 16 टीमों के खिलाड़ी दिखा रहे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फुटबाॅल प्रतियोगिता शुरू, 16 टीमों के खिलाड़ी दिखा रहे प्रतिभा
Sat, 02 Nov 2024 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित पीएमश्री मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छठी सुधीर फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिवंगत सुधीर सरोहा की याद में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में सोनीपत एफसी की टीम ने अपने पहले मुकाबले में बराबरी व दूसरे में 1-0 से जीत दर्ज की।
सज्जन सरोहा ने बताया कि प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि राकेश सरोहा ने शिरकत की। वर्ष 2019 में सड़क हादसे में बेटे सुधीर सरोहा की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद प्रत्येक वर्ष दिवाली पर सुधीर फुटबॉल क्लब की तरफ से प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया की इस बार प्रतियोगिता में विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले जाम्बिया के खिलाड़ी इन्नाजुम्मुआं की टीम के नाम से खेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में एमिरेट्स एफसी की टीम ने सेक्टर-23 की टीम को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। सोनीपत एफसी की टीम व वुड बी की टीम बराबरी पर रही तो एक अन्य मुकाबले में सोनीपत एफसी ने डीएफए सोनीपत को 1-0 से हराया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान क्लब के प्रधान दिनेश राणा, सचिव नितिन, अभिषेक दहिया, दिगवेंद्र सरोहा, पंकज राठी, नवीन गहलोत व मिशन सरोहा मौजूद रहे। पहले दिन इन टीमों ने दर्ज की जीत : आर्केडियंस एफसी, अमीरात एफसी, इन्नाजुम्मुआं, माॅडल टाउन एफसी, गैलोपियंस एफसी, पानीपत एफसी, जद्दन एफसी व सोनीपत एफसी।