फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fog stopped, visibility was only 10 meters till 11 o'clock

कोहरे ने थामी रफ्तार, 11 बजे तक महज 10 मीटर रही दृश्यता

Wed, 23 Dec 2020 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fog stopped, visibility was only 10 meters till 11 o'clock
जीटी रोड पर मुरथल के पास कोहरे के बीच गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : Sonipat
जिले में मंगलवार सुबह अचानक छाए घने कोहरे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय दृश्यता महज 10 मीटर रह गई, जिससे वाहन सड़क पर रेंगत नजर आए। सुबह 11 बजे के बाद हवा चलने पर धुंध छटी, जिसके बाद ही वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह घना कोहरा छाने का अनुमान है। प्रशासन ने यात्रा करते समय सावधानी बरतने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

एक सप्ताह तक बर्फीली हवाओं से परेशान रहने के बाद सोमवार को हवाओं की गति कम हुई तो मंगलवार सुबह लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ा। सुबह सात बजे से एकाएक घना कोहरा छा गया। लोगों को कोहरे के कारण कुछ दूरी पर भी दिखाई नहीं दे रहा था। दृश्यता महज 10 मीटर तक रहने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालक लाइट जलाकर एक-दूसरे के पीछे कतार में चलते रहे। बुधवार को घने कोहरे के छाने का अनुमान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सड़कों पर थमी वाहनों की रफ्तार
सुबह के समय कोहरे की अधिकता के चलते जीटी रोड के साथ ही केजीपी और केएमपी पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। वाहन चालक कतार बनाकर चल रहे थे। सभी ने हेडलाइट और फॉग लाइट जला रखी थी। सुबह 11 बजे तक स्थिति बदतर ही रही। उसके बाद कोहरा छटा तो वाहन चालकों ने रफ्तार पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे में बरतनी होगी सावधानी
कोहरे में वाहनों की लाइट लो-बीम पर रखें, ओवरटेक करने से बचें
वाहनों के पीछे चलते हुए दूरी का ध्यान रखें।
अपनी लेन में ही वाहन चलाएं, सड़क पर वाहन खड़ा न करें।
शीशे को साफ करते रहे, वाहनों के शीशे थोड़ा खोलकर रखें
रात में सफर करने से बचें, अपने रूट पर पहले कोहरे की स्थिति का पता लगा लें।
ठंड से गेहूं की फसल में होगा फायदा
कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. अनिल सहरावत ने बताया कि कोहरे के साथ पड़ रही ठंड से गेहूं की फसल की वृद्धि बेहतर हो सकेगी। जिले में इस बार 1.45 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई की गई है। अभी तक मौसम गेहूं की फसल के लिए बेहतरीन रहा है, जिसे बंपर पैदावार की उम्मीद है।

सप्ताहभर तापमान कम रहेगा। हवा की गति भी धीमी रहने का अनुमान है। यह स्थिति घने कोहरे का कारण बनती है। ऐसे में घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। सुबह का तापमान कम रहेगा।
डॉ. प्रेमवीर सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed