{"_id":"679d2331798982a00906d9fe","slug":"fog-became-a-problem-night-again-after-morning-sonipat-news-c-197-1-snp1001-131662-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कोहरा बना मुसीबत, सुबह के बाद रात को फिर से छाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कोहरा बना मुसीबत, सुबह के बाद रात को फिर से छाया
Sat, 01 Feb 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो 36: सोनीपत के रोहतक रोड पर कोहरे के बीच लाइट जला कर गुजरता मोटरसाइकिल सवार। संवाद
सोनीपत। वातावरण में नमी बढ़ने और सुबह हवा की गति धीमी होते ही जिले में तीसरे दिन कोहरा छाया रहा। तापमान में गिरावट आई है। सुबह के बाद रात को भी कोहरा की चादर छा गई। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही, जिससे चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। आसमान पर हल्के बादल छाए रहे।
जिससे दिन में धूप खिलने के बावजूद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। रात को फिर से कोहरे की चादर छा गई है। जिससे वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. प्रेमदीप ने अनुसार अब आसमान पर बादल गहराने के आसार हैं। पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर 3 से 5 फरवरी तक कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।