फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fog and pollution hit with cold: Trouble increased, one dead, three injured in three accidents in Gohana

ठंड के साथ कोहरे व प्रदूषण की मार : बढ़ी मुसीबत, गोहाना में तीन हादसों में एक की मौत, तीन चोटिल

Thu, 19 Dec 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Fog and pollution hit with cold: Trouble increased, one dead, three injured in three accidents in Gohana
फोटो :31: सोनीपत के गोहाना में जौली-लाठ चौक के पास खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
सोनीपत। ठंड के साथ कोहरा छाने और प्रदूषण बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो गया। कोहरा छाने के पहले ही दिन गोहाना में तीन स्थानों पर हुए हादसों में ट्रैक्टर सवार युवक की मौत हो गई। साथ ही सरकारी अधिवक्ता की कार को कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे सरकारी अधिवक्ता व उनके भाई चोटिल हो गए। एक अन्य कार खंभे से टकरा गई। इसमें चालक चोटिल हो गए। कोहरे के साथ प्रदूषण का स्तर भी बेहद खराब स्थिति में बना हुआ है।
विज्ञापन

कोहरा अब जानलेवा बनने लगा है। मंगलवार रात से ही हल्का कोहरा छा गया था। इससे रात को यात्रा कर रहे वाहन चालकों को परेशानी हुई। बुधवार तड़के ग्रामीण क्षेत्र कोहरे की चादर से ढका था। इससे ग्रामीण क्षेत्र में दृश्यता करीब 50 मीटर रही। वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। ठंड के साथ ही कोहरा छाने से लोग ठंड से ठिठुर गए। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। हवा का प्रवाह कम होने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड से आंशिक राहत मिली। जिले का अधिकतम तापमान 22.8 और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 21.9 और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर चार किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चलती रही। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि हवा की गति धीमी होने से कोहरा छाने की संभावना है। जिले में एक्यूआई का स्तर बढ़कर 301 पर रहा। एक दिन पहले यह 316 था। ठंड बढ़ने से गेहूं उत्पादक किसानों को फायदा होगा। सर्दी बढ़ने से गेहूं में बेहतर फुटाव हो सकेगा।
विज्ञापन




कोहरे ने लील ली ट्रैक्टर चालक की जान, दो अन्य हादसे हुए

सोनीपत-गोहाना हाईवे-352ए पर मंगलवार रात और सोमवार सुबह कोहरे व तेज रफ्तार में तीन स्थानों पर वाहन भिड़ गए। तीनों हादसे गांव जौली-लाठ चौक के फ्लाईओवर और उसके निकट हुए। फ्लाईओवर के ढलान पर ट्रैक्टर चालक को रास्ता साफ नजर नहीं आने से हादसे में उनकी मौत हो गई। गांव छतेहरा निवासी सतीश ने बताया कि उनका भाई सुनील (36) मंगलवार रात को गांव से ट्रैक्टर-ट्राली में तूड़ा लेकर दिल्ली जा रहा था। कोहरे में ब्रेक लगाने पर ट्रैक्टर पलटकर भूसे से भरी ट्राली के नीचे दब गया और उनके भाई की मौत हो गई। ट्राली डिवाइडर से टकराने के बाद रुकी। सदर थाना गोहाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी अधिवक्ता व भाई चोटिल

गांव बिचपड़ी निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह जिला एवं सत्र न्यायालय रोहिणी, दिल्ली में सहायक लोक अभियोजक के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार सुबह गांव से दिल्ली जाते हुए सुबह आठ बजे जौली-लाठ चौक के पास कैंटर चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। कैंटर चालक कार को घसीटते हुए ले गया। कार डिवाइडर और कैंटर के बीच में फंस गई। हादसे में अधिवक्ता व उनके भाई चोटिल हो गए। पुलिस ने चालक जींद के रामनगर निवासी कुलदीप पर मुकदमा दर्ज किया है।

अनियंत्रित कार खंभे से टकराई
जौली-लाठ चौक से पहले गांव खेड़ी दमकन की तरफ हाईवे पर कुछ हिस्से का निर्माण अधूरा है। वहां मिट्टी डालकर रास्ता बंद किया गया है। यहां से वाहनों को दूसरी लेन पर जाने का रास्ता दिया गया है और का संकेतक बनाया हुआ है। मंगलवार देर रात को चालक को बंद रास्ते के पास डाली गई मिट्टी दिखाई नहीं दी। कार मिट्टी के ढेर पर चढ़कर अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे में जा टकराई। कार के एयरबैग खुल गए। चालक का पता नहीं लग पाया है।


हवा का प्रवाह कम होने से कोहरा छाने के साथ ही प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। कोहरा अभी परेशान कर सकता है। 21 व 22 दिसंबर को आंशिक बादल छा सकते हैं।
- डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके जगदीशपुर सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed