फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five miscreants riding a car robbed two workers, three saved their lives by running away

Sonipat News: कार सवार पांच बदमाशों ने दो श्रमिकों को लूटा, तीन ने भागकर बचाई जान

Fri, 17 Nov 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 17 Nov 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Five miscreants riding a car robbed two workers, three saved their lives by running away
फोटो 25- कुंडली ओद्यौगिक क्षेत्र।
राई। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में गांव सेरसा की तरफ जाने वाले मार्ग के टी-प्वाइंट पर कार सवार पांच बदमाशों ने दो श्रमिकों से आठ हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिए। इस दौरान तीन श्रमिकों ने भागकर जान बचाई। बदमाश एक श्रमिक को लूटने के बाद कार में अपहरण कर लिए। उन्होंने उसे बुरी तरह पीटने के बाद गांव सेरसा के पास उतार कर भाग गए। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं घटना को लेकर कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन ने रोष जताते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में रात में अंधेरा होने की वजह से वारदात हो रही हैं।
विज्ञापन


असम के सोनितपुर के गांव धनेश्वर फिलहाल कुंडली स्थित सेक्टर-56 निवासी मोंटू बुयान ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह फ्लोरो प्लस सॉल्यूशन प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वह अपने साथी एतवा, राज कुर्की, जल व आरिफ के साथ कंपनी से अपने कमरे पर जा रहे थे। जब वह गांव सेरसा के पास पहुंचे तो कार सवार युवकों ने उनको रोक लिया। उन्होंने उसको और उसके साथी एतवा के साथ मारपीट की। उसके तीन साथी भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

मोंटू ने बताया कि आरोपियों ने उनसे 35 सौ रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। वहीं उसके साथी एतवा से भी मोबाइल और 45 सौ रुपये लूट लिए। इसके बाद अचानक आरोपियों ने उसे कार में डाल लिया पीटने लगे। वह कार को लेकर सेरसा गांव के पास पहुंचे। उन्होंने उसे सड़क पर उतार दिया और भाग गए। पीड़ित ने मामले की जानकारी कुंडली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट व अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रात होते ही पसर जाता है अंधेरा

कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन के पदाधिकारी सुभाष गुप्ता ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था नहीं है। रात के अंधेरे में यहां पर अंधेरा पसर जाता है। अकसर श्रमिक रात की शिफ्ट होने के चलते दस बजे के बाद ही निकलते हैं। ऐसे में उनके साथ वारदात हो जाती है। वह पहले भी कई संदिग्ध को पुलिस को सौंप चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती है। अकसर पीड़ित भी शिकायत नहीं देते, जिससे आरोपी बच जाते हैं। वहीं कुंडली क्षेत्र में नशा करने वाले बढ़ रहे हैं। शराब के नशे में कई बार युवक वारदात करते हैं। एसएचआईआईडीसी और नगर पालिका कुंडली को रात के समय रोशनी का उचित प्रबंध करना चाहिए।




पहले भी हुईं वारदात

5 नवंबर को गाजियाबाद से बुकिंग कर लाई गई कार को लूटने के बाद बदमाश चालक को कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में उतारकर भाग गए थे।

5 नवंबर की रात को ही कुंडली क्षेत्र से कैब बुककर बीसवां मील के पास लूट ली गई।

30 अक्तूबर को कुंडली में सेरसा रोड पर कुरियर कंपनी के कर्मी को चाकू मारकर लूटपाट की गई।

18 अक्तूबर को कुंडली से जींस से भरे कैंटर को लूटा गया।

श्रमिकों ने लूटपाट करने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। जल्द बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -ऋषिकांत, थाना प्रभारी, कुंडली।

फोटो 25- कुंडली ओद्यौगिक क्षेत्र।

फोटो 25- कुंडली ओद्यौगिक क्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed