{"_id":"67ba2f83ca7264007e085749","slug":"five-lakh-rupees-were-extorted-by-promising-to-earn-big-money-by-completing-the-task-sonipat-news-c-197-1-snp1003-132666-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: टास्क पूरा कर मोटी कमाई का झांसा देकर पांच लाख ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: टास्क पूरा कर मोटी कमाई का झांसा देकर पांच लाख ऐंठे
Sun, 23 Feb 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। साइबर ठगों ने कृष्णा काॅलोनी के युवक को टास्क पूरा कर मोटी कमाई करने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठग लिए। उनके टेलीग्राम अकाउंट पर संदेश भेजकर मुनाफे का लालच दिया गया था। शुरुआत में टास्क पूरा करने पर उसके खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए। आगे भी वह टास्क पूरा करता रहा लेकिन उसके खाते को नुकसान में दिखाया जाता रहा। शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कृष्णा कॉलोनी निवासी अजय कुमार ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उनके पास 11 जनवरी को टेलीग्राम अकाउंट पर मैसेज आया। उनसे कुछ जानकारी मांगी गई। उसके बाद आमानी नाम की युवती का संदेश आया और कहा कि पावर रिव्यू एक कंपनी है जो आपको टास्क पूरा करने पर मुनाफा देगी। इसके बाद लिंक भेजा गया। उन्होंने अपना खाता बनाया और काम शुरू कर दिया। उन्होंने शुरुआत में टास्क पूरा किया तो एक हजार रुपये खाते में आए। उसके बाद 10 हजार रुपये जमा करवाकर काम शुरू किया और टास्क पूरा होने पर 15 हजार रुपये आए। उसके बाद विश्वास करके उन्होंने अधिक रुपये खाते में डालने शुरू कर दिए। उन्होंने 30 हजार रुपये डाले और टास्क शुरू किया तो उनका खाता नुकसान में जाने लगा। शुरुआत में उनका मुनाफा 52 हजार रुपये था। उसे भी नुकसान में दिखाया गया। उसके बाद कहा गया कि यह राशि आपको जमा करने पड़ेंगे, जो बाद में मिल जाएगी। इसी तरह उनसे अलग-अलग समय में पांच लाख रुपये जमा करा दिए। शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।