Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five dengue patients have been found this year, with 166 teams conducting door-to-door testing.

Sonipat News: डेंगू के इस साल पांच मरीज मिल चुके, 166 टीमें घर-घर कर रहीं जांच

Sat, 16 May 2026 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Five dengue patients have been found this year, with 166 teams conducting door-to-door testing.
फोटो : सोनीपत में पानी में भरे ड्रम में लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: स्वास्थ्य व
सोनीपत। गर्मी के बीच बूंदाबांदी व बारिश में डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने भी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं। डेंगू के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। इस साल कुंडली में दो, पुरखास, बड़वासनी व घड़वाल में एक-एक डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पिछले साल 167 मामले आए थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सभी कर्मियों को अलर्ट पर रखते हुए फील्ड में सक्रिय कर दिया है। स्वास्थ्य कर्मियों ने कुंडली और पुरखास सहित प्रभावित इलाकों में फॉगिंग और लार्वा जांच अभियान तेज कर दिया है। जिन स्थानों पर मरीज मिले हैं, वहां नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है और आसपास के घरों में भी सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों की पहचान कर वहां निगरानी बढ़ा दी है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए 166 विशेष टीमें गठित की गई हैं। इनमें से 160 टीमें गांवों में और छह टीमें शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर लार्वा सर्वे कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल अस्पताल में नहीं है डेंगू जांच सुविधा
उपमंडल नागरिक अस्पताल में मरीजों में डेंगू की जांच करने के लिए टेस्ट की सुविधा नहीं है। डेंगू की जांच के लिए मरीजों को सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल और गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल निर्भर रहना पड़ेगा। निजी लैब में जांच के दौरान मरीज में डेंगू के लक्षण मिलने पर संचालक को स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित करना होगा। स्वास्थ्य विभाग डेंगू जांच रिपोर्ट मान्य करेगा।

बचाव के लिए सावधानी जरूरी
- गमलों, पुराने टायरों, टूटे बर्तनों और छतों पर कबाड़ में पानी इकट्ठा न होने दें। सप्ताह में कम से कम एक बार कूलर का पानी जरूर बदलें।
-सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।
-बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनें, ताकि मच्छर न काट सकें।
- मच्छर भगाने के लिए क्रीम,स्प्रे या क्वाइल का इस्तेमाल करें।
- यदि बुखार 2 दिन से अधिक रहता है, तो स्वयं दवा लेने की बजाय नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर मुफ्त जांच करवाएं।


पांच वर्ष में यह मरीज मिले

वर्ष
2021
2022
2023
2024
2025

डेंगू
1013
317 332
513 167
--
विभाग की 166 टीम घर-घर जाकर लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। विभाग का प्रयास है कि इस बार डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया की फैलने से रोका जा सके। अब तक जिले में डेंगू के पांच मरीज मिल चुके हैं। लोगों से अपील है कि वह सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस के रूप में जरूर मनाएं। -डॉ. योगेश गोयल, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article