फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five dead from Corona, 408 infected

कोरोना से पांच लोगों की मौत, 408 नए पॉजीटिव मिले, संक्रमित से ज्यादा 594 मरीज ठीक हुए

Mon, 17 May 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Five dead from Corona, 408 infected
जिले में जहां कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है तो वहीं मौतें भी लगातार हो रही हैं। यहां कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें खन्ना कॉलोनी में 57 वर्षीय महिला, खानपुर कलां की 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला, कृष्णा नगर सोनीपत के 70 वर्षीय बुजुर्ग, ककरोई के 56 वर्षीय व्यक्ति व मुरथल अड्डा सोनीपत की 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 195 तक पहुंच गया है। जिले में सोमवार को 408 नए संक्रमित मिले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 44 हजार 495 हो गई है। सोमवार को संक्रमित से ज्यादा 594 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 40 हजार 20 मरीज ठीक हो चुके हैं और 4280 का इलाज चल रहा है। हालात यह हैं कि जितनी जांच की गई है, उनमें 14.64 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एक भी वेंटिलेटर खाली नहीं
कोरोना से निपटने के लिए बीपीएस महिला मेडिकल कालेज खानपुर कलां में कोरोना के मरीजों के लिए 500 बेड की व्यवस्था की गई है। मेडिकल कॉलेज में 50 वेंटिलेटर की व्यवस्था है, जिसमें से कोई भी वेंटिलेटर खाली नहीं है। ऐसे में कोरोना के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में 80 नॉन ऑक्सीजन बेड में से 70 खाली हैं, वहीं आईसीयू में ही 220 ऑक्सीजन बेड में से 16 खाली हैं। आईसीयू से अलग 170 ऑक्सीजन बेड में से 16 खाली हैं।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना व सामाजिक दूरी जरूरी
डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि जिले में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फुट की दूरी बनाएं रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed