फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   First merit list of postgraduate course released after a long wait

लंबे इंतजार के बाद जारी हुई स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की पहली मेरिट लिस्ट

Thu, 04 Nov 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
First merit list of postgraduate course released after a long wait
हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत। - फोटो : Sonipat
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने बुधवार दोपहर बाद स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी। लंबे समय से मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। महाविद्यालयों में एमएससी की कट ऑफ 70 प्रतिशत से ऊपर रही। मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को 10 नवंबर तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करवाना होगा।
विज्ञापन

कोरोना के कारण स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया देरी से शुरू हुई। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों के घटते रुझान को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी थी। दो नवंबर को मेरिट लिस्ट जारी करने की बात कही थी। निर्धारित तिथि पर विद्यार्थी दिनभर मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार करते रहे, लेकिन जारी नहीं हुई। इसके बाद संभावनाएं जताई जा रही थीं कि दीपों के पंचपर्व के बाद ही मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, लेकिन उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने बुधवार दोपहर बाद मेरिट लिस्ट जारी कर दी।
विज्ञापन

सभी विद्यार्थियों के पास भेजा मैसेज
महाविद्यालय प्रबंधन की मानें तो सभी विद्यार्थियों के पास मेरिट लिस्ट व दाखिले के शेड्यूल का मैसेज भेज दिया है। 4 नवंबर को दिवाली पर्व पर अवकाश रहेगा। हिंदू महाविद्यालय में 5 व 6 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर बाद एक बजे तक विद्यार्थी प्रमाण पत्रों की जांच करवाने के साथ ही फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। पहली मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी 10 नवंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम मेरिट लिस्ट
हिंदू महाविद्यालय
पाठ्यक्रम कट ऑफ
एमए इतिहास 62.12
एमए हिंदी 55.25
एमए अंग्रेजी 69.50
एम कॉम 50.14
एमएससी फिजिक्स 76.24
एमएससी केमिस्ट्री 76.66
एमएससी गणित 63.97
--
टीकाराम कन्या महाविद्यालय
एमए हिंदी 61.00
एमए अंग्रेजी 62.58
एमएम राजनीति शास्त्र 67.45
एमए योगा 45.42
एमए अर्थशास्त्र 55.58
एमए इतिहास 64.71
एमए मनोविज्ञान 67.85
एमए भूगोल 63.29
बीपीएड 62.58
एमकॉम 68.08
एमएससी गणित 71.34
एमएससी फिजिक्स 74.24
एमएससी कंप्यूटर साइंस 59.20
एमएससी केमिस्ट्री 71.10
--
जीवीएम गर्ल्स कॉलेज
एमए हिंदी 60.00
एमए अंग्रेजी 53.00
एमए भूगोल 60.00
एमकॉम 56.17
एमएससी फिजिक्स 65.10
एमएससी केमिस्ट्री 72.41
एमएससी गणित 55.25
--
हिंदू कन्या महाविद्यालय
एमए अर्थशास्त्र 84.19
एमए अंग्रेजी 67.92
एमए भूगोल 82.00
एमए संस्कृत 78.58
एमकॉम 85.46
एमएससी फिजिक्स 78.97
एमएससी केमिस्ट्री 85.41
एमएससी गणित 82.37
--
राजकीय महिला महाविद्यालय, गोहाना
एमए भूगोल 73.79
एमकॉम 67.19
वर्जन
महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को 10 नवंबर तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करवाना होगा। 4 नवंबर को दिवाली का अवकाश रहेगा। 5 व 6 नवंबर को हिंदू महाविद्यालय में अवकाश होने के बावजूद प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। विद्यार्थी सुबह 10 से दोपहर बाद 1 बजे के बीच आकर अपने प्रमाण पत्रों की जांच करवाकर फीस जमा करवा सकते हैं। विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।
- डॉ. बीके गर्ग, प्राचार्य, हिंदू कॉलेज, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed