फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   First made the teenager a drug addict, then transferred Rs 10 lakh at gunpoint

Sonipat News: किशोर को पहले बनाया नशे का आदी, फिर पिस्तौल के बल पर ट्रांसफर करा लिए 10 लाख रुपये

Thu, 22 Aug 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 22 Aug 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
First made the teenager a drug addict, then transferred Rs 10 lakh at gunpoint
गोहाना। खटीक मोहल्ला में चार लोगों ने किशोर को पहले नशे का आदी बनाया, फिर उससे जबरन दस लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोर को पिस्तौल दिखाकर करीब दस लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए हैं। अधिक पैसे देने का दबाव बनाने पर किशोर ने परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने किशोर को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। किशोर के पिता की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खटीक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह व्यवसायी हैं। काम के चलते उन्हें घर से बाहर भी जाना होता है। व्यवसाय के लेनदेन को लेकर उनके खाते में हर समय लाखों रुपये जमा रहते हैं। उन्होंने व्यापारियों की पेमेंट का भुगतान करने को लेकर पत्नी और बेटे को कहा हुआ है। कोई व्यापारी पैसे लेने के लिए आता है तो पैसे उनके खाते में ही ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। पीड़ित ने बताया कि कार्तिक, अशोक कुमार, गीता और साहिल ने उनके नाबालिग बेटे को नशे का आदी बना दिया। वह बेटे को पिस्तौल व चाकू दिखाकर लंबे समय से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोपी उनके बेटे से बार-बार पैसे भी मांगते रहते हैं। जान से मारने की धमकी डर के चलते उनके बेटे ने आरोपियों के खाते में करीब दस लाख रुपये तक ट्रांसफर किए हैं। आरोप है कि जब उनका बेटा स्कूल या कहीं बाहर जाता है तो आरोपी उनके साथ मारपीट करते हैं और पैसे देने का दबाव बनाते हैं। करीब तीन दिन पहले आरोपी साहिल ने उनके बेटे से दो लाख रुपये की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों की हरकतों से तंग आकर उनके बेटे ने 20 अगस्त को जहरीला पदार्थ निगल लिया। बेटे की तबीयत बिगड़ने पर उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन




पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर मोहन सिंह, प्रभारी, थाना शहर, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed