फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   First case of Delta variant found in Gohana, confirmed in the cook of Shriram Sharanam Ashram

गोहाना में मिला डेल्टा वैरिएंट का पहला केस, श्रीराम शरणम आश्रम के कुक में हुई पुष्टि

Sat, 04 Sep 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
First case of Delta variant found in Gohana, confirmed in the cook of Shriram Sharanam Ashram
शहर के नागरिक अस्पताल क्षेत्र में डेल्टा वैरिएंट का पहला केस मिला है। डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि श्रीराम शरणम आश्रम के कुक में हुई है। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार वह दो जुलाई को कोरोना पॉजिटिव मिला था, लेकिन अब उसकी डेल्टा वैरिएंट से पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। फिलहाल कुक पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन

श्रीराम शरणम आश्रम शहर में जींद रोड पर स्थित है। इस आश्रम में स्थानीय ही नहीं दूसरे प्रदेशों के श्रद्धालु भी पहुंचते हैं। आश्रम में नेपाल निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति बतौर कुक नौकरी करता है। वह एक जुलाई को नेपाल में अपने घर दो महीने की छुट्टी बिताकर आश्रम में पहुंचा था। आश्रम प्रबंधन ने गेट पर ही उसका कोरोना टेस्ट करा दिया था, जिसकी दो जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसे होम आइसोलेशन में रखा गया था। अब उसमें डेल्टा वैरिएंट होने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उसमें वैरिएंट का पता लगाने के लिए उसका सैंपल अन्य लैब में भेजा था। अब लैब से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

गोहाना नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. कर्मवीर सिंह ने बताया कि आश्रम के कुक में डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि की जानकारी जिला मुख्यालय से मिली है। मुख्यालय की ओर से संबंधित व्यक्ति का पूरा रिकॉर्ड मांगा गया है। अस्पताल प्रशासन कुक का रिकॉर्ड आश्रम प्रशासन से ले रहा है। हालांकि कुक पूरी तरह से स्वस्थ है। आश्रम में अन्य लोगों के सैंपल भी लिए गए थे, जिनमें से किसी भी व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। कुक की नेपाल की हिस्ट्री का भी पता लगाया जा रहा है। यह पूरा रिकॉर्ड लेने के बाद ही उसे जिला मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed